Rajinikanth Jailer: रजनीकांत की एंट्री पर रोका सीन, फिर सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सिनेमाहॉल
Rajinikanth entry in Jailer: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर फैंस का जुनून ऐसा है कि लोग हमेशा उनके लिए पागल रहते हैं। हाल ही में एक्टर की जेलर फिल्म रिलीज होने के बाद से फैंस का इस फिल्म के लिए पागलपन देखते ही बन रहा है। हालिया वीडियो में ये बात साफतौर पर देखने को मिल रही है।
हाल ही में एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सिनेमाहॉल का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्टर की एंट्री वाले सीन को पॉज किया हुआ है। एक्टर की फैन फॉलोइंग और लोगों का उनके लिए पागलपन देखते हुए सीन ही रोक दिया। इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि रजनीकांत की एंट्री वाला सीन रुका हुआ है। ये सीन लोगों का पागलपन देखने के बाद रोका गया। इसके बाद सारे के सारे लोग स्क्रीन के सामने जमा होकर हूटिंग करने लगे। पूरा हॉल सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ट्विटर पर इस क्लिप को फेनिल सेता नाम के एक यूजर ने शेयर किया है।
क्लिप को 6 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। क्लिप देखने के बाद एक्टर और उनकी फिल्म के लिए लोगों का पागलपन साफ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications