फिर नाना बने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, बेटी सौंदर्या के घर आया नन्हा मेहमान
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने ट्विटर पर फैंस के साथ खुशखबरी साझा करते हुए नन्हे मेहमान की झलक भी दिखाई है।
मुंबई, 12 सितंबर: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। सौंदर्या ने ट्विटर पर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने नन्हे शहजादे की झलक भी दिखाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने नए मेहमान के नाम का भी खुलासा किया है। अपने दूसरे बच्चे का नाम उन्होंने वीर रजनीकांत वनंगमुडी रखा है। ये खबर सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

सौंदर्या ने शेयर की तस्वीर
पहली तस्वीर में बच्चे को किसी की उंगली पकड़े देखा जा सकता है। वहीं दूसरी फोटो में सौंदर्या ने अपने पूरे परिवार की तस्वीर साझा की है। सौंदर्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी शेयर की है। एक और तस्वीर में सौंदर्या अपने बेटे वेद संग नजर आ रहा हैं। इसके साथ ही मां-बेटे एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से निहारते हुए भी दिख रहे हैं।

फोटो को दिया ये कैप्शन
रजनीकांत की बेटी ने ये प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- भगवान की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद के साथ विशगन, वेद और मैं वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनंगमुडी का आज 11.9.2022 को स्वागत करने के लिए बेहद खुश हैं। हमारे डॉक्टर्स को धन्यवाद।

फैंस को सुनाई गुड न्यूज
इससे पहले रविवार को सौंदर्या ने अपने प्रेग्नेंसी शूट की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। और अब बच्चे के स्वागत की ये न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। सौंदर्या के इस पोस्ट पर सभी लोग अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कमेंट कर सौंदर्या को बधाई दी है। वहीं कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट कर रजनीकांत को लकी बताया है कि उनके चार पोते हैं। रजनीकांत की दूसरी बेटी ऐश्वर्या के भी दो बेटे हैं।

सौंदर्या के दो बेटे
बताते चलें कि सौंदर्या की विशगन से शादी के बाद ये पहली संतान है। उन्होंने साल 2019 में शादी की थी। इससे पहले बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से अपनी पहली शादी से सौंदर्या को एक बेटा है, जिसका नाम वेद है।

ऐसे शुरू हुआ करियर
सौंदर्या ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी। तब उन्होंने बाबा, माजा, संदाकोझी औऱ शिवाजी जैसी फिल्मों में ग्राफिक डिजाइनिंग को असिस्ट करते हुए और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications