तलाक होने के 8 दिन बाद ही राजीव सेन की हुई ऐसी हालत, कहा- मैं और चारु फिर साथ आएंगे क्योंकि.....
Rajeev Sen and Charu Asopa: पूर्म मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से आखिराकर अपनी पत्नी टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा को तलाक दे दिया है। गत 8 जून 2023 को ही दोनों का तलाक लेने का प्रोसेस कंप्लीट हुआ है। पिछले एक साल में दोनों के बीच कई तरह विवाद हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों की जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव भी आए हैं। दोनों ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है। आपको बता दें कि इतना सब होने के बाद भी अभी भी राजीव सेन को उम्मीद है कि भविष्य में वह चारु के साथ वापस जुड़े सकते हैं।
ईटाइम्स से बात करते हुए राजीव सेन ने कहा- भले ही हमारा तलाक हो गया है, लेकिन हम दोनों मिलकर बेटी जियाना की अच्छे से परवरिश करेंगे। वहीं राजीव सेन ने अपनी बातों में ये हिंड भी दिया कि वह भविष्य में चारु के साथ सुलह भी कर सकते हैं। वहीं चारु असोपा ने भी कहा कि उनके मन में राजीव को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

चारु ने कहा- हम बेटी के अच्छे पैरेंट्स बनेंगे
चारु असोपा ने कहा- राजीव और मैं आधिकारिक रूप से तलाक ले चुके हैं। अब हम सिर्फ अपनी बेटी जियाना के पैरेंट्स बनकर रहेंगे और उसे पालने में एक दूसरे की मदद करेंगे। हमारे बीच सब ठीक है और आगे भी ऐसा ही रहेगा। उन्होंने आगे कहा- हमारे बीच दोस्ती बनी रहेगी और मुझे लगता है कि बच्चे के चलते इसकी जरूरत भी है। राजीव और मैं हमेशा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देंगे।
राजीव ने कहा- मैं अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता हूं
बेटी जियाना के बारे में बात करते हुए राजीव सेन ने कहा- जब मेरी बेटी की बात आती है तो प्यार खत्म नहीं होता। चारू और मैं अच्छे से रहेंगे और हमारी बेटी की परवरिश के लिए एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे। जियाना के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। उन्होंने आगे कहा- एक पिता के रूप में उसे अपना खूब सारा टाइम देना चाहता हूं। मेरा प्यार हमेशा मेरी बेटी के साथ रहेगा। मुझे ये भी उम्मीद है कि किसी दिन चारु और मैं एक साथ फिर से वापस आ सकते हैं।
8 जून को हुआ था तलाक
आपको बता दें कि राजीव सेन और चारु असोपा ने गत 8 जून 2023 को फाइनली तलाक ले लिया है। इस बारे में राजीव सेन ने खुद जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी और एक्स-वाइफ की पुरानी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर एक नोट भी लिखा था। राजीव ने लिखा था- कोई अलविदा नहीं होता, बस दो लोग जो एक-दूसरे को होल्ड नहीं कर सके। प्यार हमेशा रहता है। हम हमेशा अपनी बेटी के लिए मां और पिता बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications