राज कुंद्रा का चौंकाने वाला दावा, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में नया मोड़, बिपाशा बसु-नेहा धूपिया की खुली पोल
Raj Kundra: 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक नए घटनाक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा का बड़ा दावा
राज कुंद्रा ने आरोप लगाया है कि इस राशि का एक बड़ा हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को फीस के तौर पर दिया गया था। ये दावा मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को दिए गए उनके बयान के दौरान सामने आया है जो इस मामले की जांच कर रही है।

'बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को दिए गए पैसे'
-सूत्रों के अनुसार राज कुंद्रा ने दावा किया है कि संबंधित राशि का एक बड़ा हिस्सा बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को फीस के तौर पर दिया गया था। हालांकि 5 घंटे की पूछताछ के दौरान, वह कथित तौर पर कई जरूरी बातों पर चुप्पी साधे रहे जिसके कारण ईओडब्ल्यू ने आगे की पूछताछ की योजना बनाई है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांचकर्ताओं ने ये भी पाया है कि कंपनी के खातों से शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया सहित 4 एक्ट्रेसेस के बैंक अकाउंट्स में सीधे धनराशि ट्रांसफर की गई थी।
-इसके अलावा बालाजी एंटरटेनमेंट से जुड़े लेन-देन का भी पता चला है। अब तक आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लगभग 25 करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष हस्तांतरण का पता लगा लिया है।
कई लोगों के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर किए गए पैसे
-जांच में ये भी पता चला है कि नोटबंदी के दौरान, कंपनी के वित्तीय लेन-देन नकदी संकट से प्रभावित हुए थे, जिसके दौरान कुछ संदिग्ध धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई थी। इन ट्रांसफर अमाउंट्स के सबूत अब EOW द्वारा सुरक्षित कर लिए गए हैं।
-EOW ने राज कुंद्रा से "बेस्ट डील" के लिए बनाए गए वीडियो जमा करने के लिए कहा गया है। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि ये वीडियो पहले ही प्रॉपर्टी सेल को सौंप दिए गए हैं, लेकिन अधिकारी आगे की जांच के लिए उन्हें फिर से हिरासत में लेने की योजना बना रहे हैं।
-आपको बता दें कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और कई नाम सामने आ रहे हैं। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी तलब कर सकती है।
राज कुंद्रा का बयान हुआ दर्ज
-मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हाल ही में 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में राज कुंद्रा का बयान दर्ज किया है। एक बयान में मुंबई पुलिस ने मामले से जुड़ी एक नई जानकारी शेयर की है।
-मुंबई पुलिस ने कहा है- एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा को एक समन जारी किया था। उन्हें जांच के लिए पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
-जानकारी के अनुसार इस गंभीर मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिससे वह देश से बाहर नहीं जा सकते। वहीं मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज कुंद्रा को समन जारी किया था।
-राज कुंद्रा को गत 10 सितंबर 2025 को उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन राज ने अपने वकील के माध्यम से समय बढ़ाने की अर्जी दी थी। फिर उनकी हाजिरी की नई तारीख 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी।
दीपक कोठारी ने लगाया ऐसा आरोप
कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा संचालित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। -हालांकि उनके अनुसार ये निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया था।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications