हमसफर बनने से पहले राज की बिजनेस पार्टनर थीं शिल्पा शेट्टी, लगा था घर तोड़ने वाली औरत का आरोप

Raj Kundra-Shilpa Shetty Love Story: आज ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और पोर्न प्रोडक्शन से जुड़े एक मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उसने दोनों के घर पर छापेमारी की है, जिसकी वजह से इस वक्त शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चित हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज को अपना हमसफर चुना था तो हर कोई हैरान रह गया था, क्योंकि दोनों के अफेयर की खबरें सामने नहीं आई थीं, बल्कि दोनों ने अचानक से शादी का ऐलान किया था।

Raj Kundra

बहुत कम लोगों को पता है कि शिल्पा-राज लाइफ पार्टनर बनने से पहले बिजनेस पार्टनर थे और एक बिजनेस इवेंट में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, ये एक प्रोडक्ट प्रोमो इवेंट था।

शिल्पा ने रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीता था

ये बात साल 2007 की है, उस वक्त शिल्पा ने रियलिटी शो बिग ब्रदर (2007) जीता था और बहुत ज्यादा लोकप्रिय थीं तो वहीं राज उस वक्त बिजनेस टाईकून बन चुके थे। दोनों के बीच में एक औपचारिक मुलाकात हुई और फिर दोनों ने बिजनेस को लेकर कुछ डील की।

हमसफर बनने से पहले बिजनेस पार्टनर थे शिल्पा-राज

इसके बाद दोनों में बिजनेस की वजह से ही मुलाकात होने लग गई और धीरे-धीरे दोनों को लगा कि दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं, फिर दोनों ने साल 2009 में शादी करने का फैसला कर लिया।

आज दोनों सुखद शादी शुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस शादी से दोनों को दो बच्चे( एक बेटा एक बेटी) हैं। शादी के बाद शिल्पा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी हालांकि अब वो फिर से फिल्मों और टीवी शोज में एक्टिव हो चुकी हैं। आपको बता दें कि फिल्मी दुनिया के इस हॉट कपल पर इनके फैंस जान छिड़कते हैं लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि शिल्पा बिजनेसमैन राज की पहली नहीं बल्कि दूसरी पत्नी हैं।

राज कुंद्रा की पहली शादी साल 2003 में कविता से हुई थी

राज कुंद्रा की पहली शादी साल 2003 में कविता से हुई थी लेकिन साल 2006 में तलाक हो गया था, इस शादी से भी राज को एक बेटी है। इस शादी के टूटने की वजह राज ने बताई थी कि 'कविता का उनकी बहन के पति से अफेयर चल रहा था इसलिए उनका तलाक हुआ था।'

घर तोड़ने वाली औरत हैं शिल्पा शेट्टी: राज की एक्स वाइफ

लेकिन कुछ वक्त पहले कविता ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि 'शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी शादी टूटी, उन्होंने शिल्पा को 'घर तोड़ने वाली औरत' तक कहा था। जिस पर शिल्पा ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा था लेकिन उन दिनों उनकी एक पोस्ट बहुत वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जब एक अच्छे आदमी को चोट लगती है, तो उसका दर्द आस-पास के लोगों को भी होता है।'

राज ने शिल्पा के लिए बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट खरीदा

फिलहाल राज कुंद्रा अपनी हर पोस्ट में शिल्पा को अपनी ताकत बताते हैं, दोनों की तस्वीरें और रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मालूम हो कि राज ने शिल्पा के लिए बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट खरीदा है, ये बात भी काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+