'शिल्पा शेट्टी ने रिश्ते में डाली फूट...' राज कुंद्रा की पहली पत्नी का वो चौंकाने वाला दावा, क्या हुई थी बात?

Raj Kundra ex wife Kavita Kundra: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी। कपल का रिश्ता बेहद ही मजबूत है और अकसर वे फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। शिल्पा और राज को फैंस साथ में काफी पसंद भी करते हैं। तकरीबन दो सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शिल्पा और राज ने शादी की थी। मगर क्या आप जानते हैं कि शिल्पा से पहले भी राज कुंद्रा की पत्नी थी।

राज कुंद्रा की एक्स वाइफ ने कही ये बात
राज कुंद्रा की पहली पत्नी लाइमलाइट में कम ही रहती हैं। कविता कुंद्रा संग राज की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2006 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद राज का दिल शिल्पा पर आ गया और दो सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। मगर शिल्पा को शादी के बाद कई तरह की बातें सुननी पड़ीं। हालांकि शिल्पा ने आगे आकर इन सब पर सफाई भी दी। इस बीच चलिये बात करते हैं क्या था वो पुराना बयान, जो खूब चर्चा में रहा था।

Raj Kundra ex wife Kavita Kundra

शिल्पा पर गंभीर आरोप
'डेली मेल' को दिये इंटरव्यू में कविता कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। कविता ने एक्ट्रेस को न सिर्फ घर तोड़ने वाली बताया बल्कि ये आरोप भी लगाए कि शिल्पा की वजह से ही उनके और राज के रिश्ते में फूट पड़ी। कविता शिल्पा शेट्टी को जब भी देखती हैं तो उन्हें लगता है कि शिल्पा ने उनकी जगह ली है। और उनका कहना है कि मैं सोचती हूं कि ये मेरे पति के साथ है।

कविता कहती थीं कि मैं अपनी शादी को संभाल रही थी मगर राज शिल्पा से लगातार बात करते रहे। राज को फर्क ही नहीं पड़ता था कि हम दोनों के रिश्ते में फूट डली है क्योंकि उनको कोई और मिल गया था।

शिल्पा का छलका दर्द
शिल्पा शेट्टी ने हेलो मैगजीन को दिये इंटरव्यू में इन सभी आरोपों पर बात की और कहा कि घर तोड़ने वाली का टैग बहुत बीमार महसूस कराता था। ये मेरे लिए सबसे ज्यादा बुरा था। शिल्पा का दावा था कि उन्होंने राज से बहुत सख्ती से कहा था कि वो जब तक तलाक नहीं ले लेते तब तक वो दोनों दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं हो सकते। मैं घर तोड़ने वाली नहीं हूं। मेरे लिए ये कहलाना भी बुरी बात थी। मेरे मां-बाप इससे बहुत शर्मिंदा हुए और मुझे भी बहुत बुरा लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+