'यू आर सो हॉट', ईशा गुप्ता को गले लगाकर राज कुंद्रा ने किया ऐसा कमेंट, फैंस बोले- 'ये नहीं सुधरेगा'
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने ईशा गुप्ता को देख ऐसा कमेंट किया जिसकी वजह वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
Raj Kundra Comment Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा तब चर्चा में आए थे जब पोर्नोग्राफी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह अक्सर एक मास्क लगाकर नजर आते हैं जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इस बार मास्क नहीं बल्कि वह ईशा गुप्ता की वजह से सुर्खियों में आए।
हाल ही में करीना कपूर की फिल्म जाने जां के प्रीमियर पर ईशा गुप्ता और राज कुंद्रा की मुलाकात हुई। इस दौरान राज हमेशा से की तरह अपने अतरंगी मास्क में नजर आए। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस को देख कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिसकी वजह से फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, ईशा गुप्ता पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराती हैं। उसी दौरान उनके सामने अचानक से राज कुंद्रा आ जाते हैं। वह ईशा गुप्ता को देखकर खुद को रोक नहीं पाते और कहते हैं कि, ''यू आर सो हॉट''। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे गले लगाते हैं। इसके बाद वह तुरंत वहां से बिना फोटो क्लिक कराए चले जाते हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को राज कुंद्रा का यह व्यवहार खास पसंद नहीं आया। लोग लगातार वीडियो पर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'काम ऐसा करो कि दुनिया को मुंह न दिखा सको।' एक ने लिखा, 'ये आदमी अभी भी नहीं सुधरा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शिल्पा जी अब तो जग जाइए'। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, साल 2021 में राज कुंद्रा पर पोनोग्राफी मामले में आरोप लगा था कि, वह रैकेट चलाते हैं अश्लील फिल्मों को बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था। हालांकि बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। बता दें कि राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहते।












Click it and Unblock the Notifications