शादीशुदा होकर रेखा के प्यार में पड़े थे राज बब्बर, इश्क में पार की सारी हदें, फिर पुलिस स्टेशन पहुंची एक्ट्रेस

Raj Babbar Rekha Relationship: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा एक ऐसी विवादित हस्ती हैं जो हमेशा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस का रिश्ता कभी अमिताभ बच्चन के साथ भी रहा लेकिन बाद में वह अलग हो गए। ऐसा ही एक रिश्ता था उनका अभिनेता राज बब्बर के साथ।

राज बब्बर और रेखा की पहली मुलाकात अगर तुम ना होते के सेट पर हुई थी। उस वक्त एक तरफ रेखा ब्रेकअप से जूझ रही थी। वहीं राज बब्बर अपनी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल की मौत का शोक मना रहे थे। ऐसे में रेखा ने उनको खूब सपोर्ट किया और इसी वजह से उनका अफेयर शुरू हो गया। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

Raj Babbar Rekha Relationship

कुछ अफवाहें ये भी बताती हैं कि उनका रिश्ता ठीक से खत्म नहीं हुआ, क्योंकि एक समय के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटना चाहते थे, स्मिता पाटिल की मौत के बाद। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं रेखा के साथ उतना जुड़ा हुआ नहीं था जितना मैं स्मिता के साथ था। हमारे रिश्ते में वह गहराई नहीं थी। उसी समय, मैं यह भी नहीं कह सकता कि हम दोस्त थे।"

ये भी पढ़ें: Rekha ने अमिताभ बच्चन के नाती को गले लगाकर लुटाया प्यार, लेकिन अगस्त्य नंदा ने जोड़े हाथ, Video Viral

Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, जब रेखा और राज बब्बर का ब्रेकअप हुआ था तब एक्ट्रेस उनसे आखिरी बातचीत के बाद सड़क पर नंगे पांव दौड़ती हुई पुलिस स्टेशन पहुंची थीं और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करने के लिए गईं। लेकिन पुलिस ने इसे एक सामान्य पार्टनर के झगड़े की तरह समझा और उन्हें घर भेज दिया!

राज बब्बर ने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, "हां, मैंने कभी इसे नकारा नहीं किया; आखिरकार, मैं भी एक इंसान हूं। पुरुष होने के नाते, मुझे उनकी वह हरकतें बहुत आकर्षित करती थीं। उस समय स्मिता का निधन हुआ था और लोग उनका गलत फायदा उठा रहे थे। रेखा ने मुझे महसूस कराया कि मैं वह आदमी नहीं हूं जैसा मीडिया में लिखा जाता है। सिर्फ उनके साथ रहकर मुझे ऐसा महसूस हुआ।" हालांकि, रेखा ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें: Rekha Affiars: इन मर्दों के साथ जुड़ चुका है रेखा का नाम, पति के मौत के बाद भी किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+