Rekha ने अमिताभ बच्चन के नाती को गले लगाकर लुटाया प्यार, लेकिन अगस्त्य नंदा ने जोड़े हाथ, Video Viral

Rekha Agastya Nanda Video: मुंबई में भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर राज कपूर के 100वीं जयंती में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। 15 दिसंबर को हुए इस यादगार कार्यक्रम में पूरा कपूर खानदार नजर आया। लेकिन इस समारोह में रेखा ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को गले लगाया।

शुक्रवार रात मुंबई में आयोजित इस समारोह में रेखा बेहद सज धजकर पहुंची। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस को रणबीर कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ बातचीत करते और मुस्कुराते हुए देखा गया। वहीं एक पल ऐसा भी आया जहां रेखा ने अगस्त्य नंदा को गले लगाते हुए और उन पर खूब सारा प्यार लुटाया।

Rekha

वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि रेखा अगस्त्य की कोई तारीफ कर रही हैं, क्योंकि अगस्त्य खुशी से मुस्कुरा रहे हैं। इसके बाद अगस्त्य ने रेखा के सामने नमन किया और हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया। इस भावुक पल से पहले, रेखा को समारोह में राज कपूर के पोस्टर को देखते हुए भावुक होते हुए देखा गया था। इस वीडियो में फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, अगस्त्य नंदा अपनी माँ श्वेता बच्चन और बहन नव्या नवेली नंदा के साथ इस समारोह में शामिल हुए थे। हैरानी की बात ये है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने के बाद कपूर और बच्चन परिवार के बीच खटपट हो गई थी। लेकिन ये देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के अब सब ठीक है।

अगस्त्य और नव्या कपूर परिवार से जुड़े हुए हैं, क्योंकि उनकी दादी रितु नंदा, राज कपूर की बेटी थीं। शुक्रवार को पूरी कपूर फैमिली, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर शामिल थे, इस फिल्म महोत्सव में एक ऐतिहासिक फैमिली फोटो के लिए एक साथ आए। इस आयोजन में महेश भट्ट, फरहान अख्तर, संजय लीला भंसाली, बोनी कपूर, रश्मिका दुग्गल, सोनी रज़दान, शाहिन भट्ट और विक्की कौशल जैसी तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

ये भी पढ़ें: Rekha इस मशहूर गायिका की थी मां! एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा, बोलीं-'भगवान अगले जन्म में मुझे...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+