'अंडरवर्ल्ड की धमकी से डरने वाली नहीं, शिल्पा और राज के खिलाफ पुलिस दर्ज करे मेरा बयान'
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार बॉलीवुड से जुड़े लोग उनके ऊपर आरोप लगा रहे। पिछले महीने राज की जमानत के बाद लग रहा था कि ये मामला शांत हो जाएगा, लेकिन अभी ऐसा होता नहीं दिख रहा है। बुधवार को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा फिर से मीडिया के सामने आईं और राज पर कई गंभीर आरोप लगाए।

अंडरवर्ल्ड की दी धमकी
शर्लिन ने कहा कि राज कुंद्रा और शिल्पा के खिलाफ मैंने बहुत कुछ कहा था, जिस पर उन्होंने मुझे अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। इसके बाद मानहानि का नोटिस भेजा, लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं। शर्लिन ने आगे कहा कि मैं पुलिस से मेरा बयान दर्ज करने का अनुरोध करती हूं, ताकि मेरी शिकायत पर संज्ञान लिया जा सके। राज और शिल्पा ने मानसिक प्रताड़ना के लिए मुझे 75 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था, जिसका जवाब मैंने दे दिया है।

पेमेंट को लेकर बवाल
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा और राज के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। शर्लिन चोपड़ा ने उस दौरान एक वीडियो जारी कर कहा था कि आज मैं अपनी कानूनी टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन गई थी। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते हैं, उन्हें चूना क्यों लगाते हैं, आप लोग? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनेस?

करते हैं यौन शोषण?
उसके बाद मीडिया से बात करते-करते कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा रोने लगी थीं। शर्लिन चोपड़ा रोते-रोते कहती हैं कि आपको बिजनेसमैन बनना है ना तो जाइए सीखिए, टाटा वाले कैसे बिजनेस करते हैं। वो एथिक्स फॉलो करते हैं, जो वादा करते हैं वो निभाते भी हैं। आपको क्या करना होता है, आप आर्टिस्ट के घर जाते हैं, उनका यौन शोषण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications