Raid 2 BO Collection: 'रेड 2' पर नहीं चला टॉम क्रूज का करिश्मा, अजय देवगन ने थोड़ा खुद की फिल्म का रिकॉर्ड

Raid 2 Box Office Collection: 1 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। पिछले 17 दिनों से फिल्म कमाई कर रही है। वर्किंग डेज में जहां फिल्म की कमाई गिरती है तो वीकेंड में ये उछाल मारती है। 17 मई को टॉम क्रूज की मच अवेटेड फिल्म इम्पॉसिबल रिलीज हुई। जिसके बाद उम्मीद जताई गई कि रेड 2 की कमाई में भी असर पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।

sacnilk.com की रिपोर्ट की माने तो 17वें दिन 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, 16वें दिन 3 करोड़ रुपये, 15वें दिन 3 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.25 करोड़ रुपये, 13वें दिन 'रेड 2' 3.76 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़, छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Raid 2 Box Office Collection

फिल्म के कलेक्शन में मिशन इम्पॉसिबल का भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हालांकि टॉम की फिल्म ने पहले दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि अजय देवगन की रेड 2 जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी। फिलहाल रेड 2 ने सिंघम अगेन का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+