Raid 2 Box Office Collection: नहीं थम रही 'रेड 2' की कमाई, अजय देवगन की हुई बल्ले-बल्ले
Raid 2 Box Office Collection: 12 दिन से अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े पार कर लिया है। भले ही देश में तनाव चल रहा है, लेकिन सिनेमाघर में फिल्म देखने दर्शक पहुंच रहे हैं। जहां पहले हफ्ते फिल्म की कमाई देख, ऐसा लग रहा था कि ये 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन दूसरे हफ्ते में रेड 2 ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए।
sacnilk.com की रिपोर्ट की माने 'रेड 2' 12वें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इसके पहले फिल्म ने 11वें दिन 11.75 करोड़ रुपये, दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपये, नौवें दिन 5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 4.75 करोड़, छठवें दिन 6.92 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.72 करोड़ रुपये, चौथे दिन 21.25 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ और पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 125.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरवाट देखने को मिली है। लेकिन फिल्म को पहले रविवार की ही तरह दूसरे रविवार जबरदस्त उछाल मिली थी। रेड 2 ने पहले रविवार को 22 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि दूसरे रविवार को कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई भी हुई।
बता दें, अजय की ये 16वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ की एंट्री पाई है। इसकी शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म सिंघम से हुई थी। जिसने सबसे पहले अजय देवगन की एंट्री 100 करोड़ क्लब में करवाई थी। हालांकि इस आंकड़े तक पहुंचने में फिल्म को 50 दिन का वक्त लगा था। लेकिन सिंघम अगेन, गोलमल अगेन और सिंघम रिटर्न्स ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 5 के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई थी। वहीं, अजय की रेड 2 को इस सफर में 9 दिन का समय लगा है। अगर रेड की बात करें तो उसे 2018 में 100 करोड़ कमाने में 22 दिन तक इंतजार करना पड़ा था। इंडस्ट्री में अजय की छवि एक साइलेंट स्टार की है। जिनकी साल में 3-4 फिल्में आती हैं और ठीक-ठाक कारोबार करती हैं। बता दें, फिल्म की रिलीज के वक्त फिल्म को भारत भर में 4843 शोज मिले थे। लेकिन कुछ कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने के बाद इसे घटा दिया गया। अब इनकी संख्या 4711 पहुंच गई है।
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सुप्रिया पाठक, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications