फैमिली प्लानिंग पर बोले राहुल वैद्य-'मेरा बस चले तो मैं कल ही बाप बन जाऊं', शर्म से लाल हुईं दिशा

नई दिल्ली, 15 फरवरी। 'बिग बॉस' सीजन 14 फेम और जाने- माने सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में अपनी पत्नी दिशा परमार के साथ बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ऐसी मजेदार बात कह दी, जिसके चर्चे इस वक्त सोशल मीडिया पर हो रहे हैं और लोग इस बारे में जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल राहुल से फैमिली प्लानिंग को लेकर एक सवाल किया गया था, जिस पर हंसते हुए राहुल ने तपाक से जवाब दिया कि 'मेरा बस चले तो मैं कल ही बाप बन जाऊं।'

'मेरा बस चले तो मैं कल ही बाप बन जाऊं',

'मेरा बस चले तो मैं कल ही बाप बन जाऊं',

उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'यकीन करो मेरी बात का, मैं तो पहले दिन से बोल रहा हूं और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत भी करता रहा हूं।' राहुल की ये बात सुनकर दिशा भी शर्म से लाल हो गईं, हालांकि इसके बाद राहुल सीरयस हो गए और ये बोले कि ये फैसला पूरी तरह से दिशा का है , क्योंकि मां बनना एक औरत के लिए काफी बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि बच्चे के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से चेंज हो जाती है। मैं दिशा के साथ हूं, वो जब भी इस बारे में सोचें, सहमत हों।'

'अरे हमारी शादी को दिन ही कितने हुए हैं'

'अरे हमारी शादी को दिन ही कितने हुए हैं'

हालांकि इसके बाद दिशा परमार ने कहा कि 'अरे हमारी शादी को दिन ही कितने हुए हैं, हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए।' आपको बता दें कि पिछले साल दिशा-राहुल ने 16 जुलाई को शादी की थी। दोनों की लवस्टोरी हमेशा से सुर्खियों में रही है। राहुल ने दिशा को बिग बॉस में ही प्रपोज किया था।

एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया

एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया

आपको बता दें कि राहुल और दिशा की मुलाकात साल 2018 में इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2019 में रिलीज हुए एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों की पता नहीं चला और फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया और आज दोनों पति-पत्नी हैं और टीवी के हॉट कपल्स में से एक कहे जाते हैं।

इंडियन आइडल की खोज राहुल वैद्य

इंडियन आइडल की खोज राहुल वैद्य

राहुल वैद्य रियलिटी शो इंडियन आइडल की खोज कहे जाते हैं। राहुल वहां सेकेंड रनर-अप थे। इसके अलावा राहुल वैद्य 'जो जीता वही सुपर स्टार' और 'संगीत का महामुकाबला' जैसे टीवी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं।

टीवी की दुनिया का खूबसूरत चेहरा हैं दिशा

तो वहीं दिशा परमार टीवी की दुनिया का खूबसूरत चेहरा हैं। उन्होंने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' शो में पंखूड़ी का रोल प्ले करके हर किसी को अपना बना लिया था। इन दिनों वो सोनी के हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीजन 2 में प्रिया के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके को-स्टार नकुल मेहता राम के रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों ने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में भी साथ ही काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+