राहुल वैद्य को हुआ डेंगू, 104 डिग्री बुखार में तप रहे हैं सिंगर, फोटो हुई वायरल
Rahul Vaidya Dengue: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रहे राहुल वैद्य इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी सेल्फी पोस्ट की है।
राहुल वैद्य की तबीयत हुई खराब
'बिग बॉस 14' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज कर चुके राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोवर्स के साथ ये खबर शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह बुखार में तप रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों वह कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रहे हैं। उनका इस शो में खूब मजाक बनते दिखाया जाता है।

राहुल को रिकवर होने में समय लगेगा
इस शो में राहुल वैद्य टीवी एक्टर अली गोनी के पार्टनर बने हैं। इनकी दोस्ती सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' से हुई थी। अब राहुल के बीमार होने के कारण, शायद वह शो की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। राहुल ने बताया कि उन्हें रिकवर होने में अभी काफी समय लगेगा।
राहुल वैद्य को हुआ डेंगू और 104 बुखार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पहली तस्वीर में राहुल वैद्य ने सिर पर ठंडा कपड़ा रखा हुआ है। उन्हें 104 डिग्री का तेज बुखार है। फिर उन्होंने एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा है- डेंगू!। राहुल वैद्य की खराब तबीयत को देख फैंस परेशान हो गए हैं और कयास लगा रहे हैं कि इसी वजह से सिंगर गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किसी भी जगह नजर नहीं आए हैं।
राहुव वैद्य ने दिशा परमार के साथ किया था शूट
आपको बता दें कि राहुल वैद्य सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने गत 7 सितंबर 2024 को एक ब्रांड शूट का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह पत्नी और एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ नजर आ रहे थे। राहुल वैद्य ने अपने बायो में बताया है कि वह 2000 से ज्यादा लाइव शोज कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications