Rahul Mahajan Divorce: राहुल महाजन का हुआ तीसरा तलाक? कजाकिस्तानी मॉडल नताल्या से टूटा रिश्ता?

Rahul Mahajan Divorce: 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्‍गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या इलीना के बीच में सबकुछ सही नहीं है।

Rahul Mahajan Divorce

खबर के मुताबिक दोनों पिछले एक साल से साथ नहीं हैं और दोनों ने पिछले साल ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी, हालांकि दोनों का तलाक हो गया है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही राहुल और नताल्या ने इस बारे में कोई बयान जारी किया है।

5 साल पहले नताल्या इलीना से राहुल ने की थी शादी

आपको बता दें कि राहुल महाजन ने आज से पांच साल पहले कजाकिस्तान मॉडल नताल्या इलीना से प्रेम विवाह किया था और कहा गया था कि राहुल से शादी करने के बाद नताल्या ने हिंदू धर्म भी अपना लिया था, हालांकि इस बारे में राहुल या नताल्या ने कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा, हालांकि शादी के बाद जब भी नताल्या पब्लिक प्लेटफार्म पर दिखीं तो वो पूरी तरह हिंदू दुल्हन के ही रूप में नजर आईं। आपको बता दें कि राहुल की नताल्या के साथ ये तीसरी शादी थी।

'अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने रिश्ते के टूटने से राहुल महाजन काफी दुखी हैं और इसलिए वो सोशल मीडिया और दोस्तों से भी दूर अपने घर में अकेले वक्त बिता रहे हैं और उन्होंने कहा है कि 'वो अपनी प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।'

'स्मार्ट जोड़ी' में दिखे थे राहुल-नताल्या

आपको बता दें कि वो नताल्या के साथ 'स्मार्ट जोड़ी' शो में भी दिख चुके हैं। मालूम हो कि नताल्या से शादी करने से पहले राहुल ने साल 2006 में श्वेता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2008 में उनका तलाक हो गया था। दोनों अमेरिका के फ्लाइंग स्कूल में एक साथ पढ़े थे और 13 साल से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन फिर भी ये शादी टूट गई।

मानसिक रूप से बीमार हैं राहुल महाजन: श्वेता सिंह

श्नेता सिंह ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और कहा था कि 'राहुल एक मानसिक रोगी है,जो उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव करते थे। उसने तो गुस्से में अपनी बच्ची को ही छत से नीचे फेंक दिया था इसलिए ऐसे आदमी के साथ वो कैसे रह सकती हैं।'

डिंपी गांगुली से राहुल ने रचाई दूसरी शादी

इसके बाद उनकी जिंदगी में आई बंगाली बाला डिंपी गांगुली, जिनसे उनकी मुलाकात रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में हुई थी। इस दौरान ही दोनों को मोहब्बत हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली लेकिन ये शादी भी टूट गई।

राहुल पर अत्याचार और घरेलू हिंसा का आरोप लगा

डिंपी ने भी राहुल पर अत्याचार और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था और इसके बाद डिंपी गांगुली ने अपने दोस्त रोहित रॉय के साथ शादी की थी। इस कपल को तीन बच्चे हैं।

राहुल ने नताल्या इलीना से की थी तीसरी शादी

तो वहीं डिंपी के जाने के बाद राहुल की लाइफ में नताल्या इलीना ने एंट्री की थी। दोनों की शादी की खबरों ने लोगों को चौंकाया भी था। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी और दोनों की उम्र में करीब 18 साल का अंतर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+