नौकर को चप्पल से पीटने पर बुरी तरह फंसे Rahat Fateh Ali Khan, माफी मांगते हुए कहा, 'ये किसी की साजिश है'
Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी कई हिट गाने गाए हैं। इस प्रतिभाशाली कलाकार का हाल ही में उसके किसी छात्र को पीटते हुए का वीडियो वायरल का वीडियो सामने आया। जिसकी वजह से गायक को काफी ट्रोल भी किया गया। अब खुद उन्होंने इस मामले में सफाई दी।
राहत फतेह अली खान हाल ही में अदील आसिफ के पॉडकास्ट पर इस मामले में बातचीत की। उन्होंने कहा कि उस छात्र से माफी मांगी चुके हैं, जिसको उन्होंने उस वीडियो में जमकर पीटा था। उन्होंने कहा, "मैंने उससे माफी मांग ली है। उसने रोना शुरू किया और कहा, 'उस्ताद जी, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?"

गायक ने जोड़ा, "बाप का जैसा रोल होता है। शागिर्द का बाप होने की जरुरत है। हमने वो रोल ही अदा किया है।' सिंगर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के चिकित्सा खर्चों का भुगतान किया है। गायक ने वायरल वीडियो के लिए उन्हें मिल रहे ट्रोलिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "(वीडियो में छात्र) मेरा शिष्य है और मैंने स्वीकार किया कि मैंने उसे डाँटा और पीटा है। बाद में मैंने माफी मांगी।"
राहत फतेह अली खान ने आगे बताया कि वह क्यों बौकल मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि, "इस समय तक ठीक था, लेकिन लोग इस बात मजाक बना रहे हैं। लेकिन सच यह है कि उसके पास मेरा पवित्र जल था। लोग चीज की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। यह मेरे लिए एक बहुत गंभीर मामला है क्योंकि इसमें मेरे आध्यात्मिक मार्गदर्शक शामिल हैं।"
जिस समय उसके छात्र के साथ 'बोतल' के बारे में वीडियो वायरल हो गया, उसी के बाद खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। उसमें गायक ने कहा कि वायरल वीडियो एक शिक्षक और उसके शिष्य के बीच 'व्यक्तिगत मुद्दा' है। उन्होंने वीडियो में उन व्यक्ति को पेश किया, कहते हुए कि वह 'मेरे बेटे की तरह' है। वीडियो में आगे कहते हैं कि, "यह शिक्षक और उसके शिष्य के बीच का रिश्ता होता है। अगर शिष्य कुछ अच्छा करता है, तो मैं उस पर प्यार बरसाता हूँ। अगर वह कुछ गलत करता है, तो उसे सजा मिलती है।" सिंगर ने यह भी दावा किया कि ये वीडियो पुराना है और उन्हें सिर्फ बदनाम करने की साजिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications