राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा की रील ने मचाई 'सनसनी', पति ने बनाया ऐसा वीडियो, लोगों ने किया वायरल
Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से शादी की है और दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया परिणीति चोपड़ा का डायलॉग
हालांकि इन दिनों परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म का एक डायलॉग इस समय इंस्टाग्राम की जान बना हुआ है। साल 2014 में रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' का एक मजेदार डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मजेदार डायलॉग पर जमकर बन रहे वीडियो रील्स
लोग परिणीति चोपड़ा के इस मजेदार डायलॉग पर जमकर वीडियो रील्स बना रहे हैं। ये रील सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। वहीं अब परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा ने भी इस रील का मजा लिया है और पत्नी के इस वायरल डायलॉग पर उन्होंने भी अपना मजेदार वीडियो बना लिया है।
'मेरे बॉडी में सेंसेशंस होते हैं'
इस वायरल वीडियो में फिल्म हंसी तो फंसी की परिणीति चोपड़ा कहती हैं- मेरे बॉडी में सेंसेशंस होते हैं, ये पिल्स उनको कंट्रोल करते हैं। इसके बाद सवाल होता है- कैसे हैं ये सेंसेशंस? इस पर उनका जो डायलॉग है, उसी पर लोग धड़ल्ले से रील बना रहे हैं।
पति राघव चड्ढा भी इस ट्रेंड में हुए शामिल
-आपको बता दें कि आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी अपने इंस्टाग्राम रील्स पर ये ऑडियो डाला है। अब परिणीति के हसबैंड राघव चड्ढा भी इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं और उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस रील में राघव चड्ढा पत्नी परिणीति के साथ दिखाई दे रहे हैं।
-राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ क्लिक की गई कई तस्वीरों को मिलकार ये रील बनाई है, जिसमें उनकी शादी, हनीमून ट्रिप, वेकेशन, करवा चौथ सेलिब्रेशन, विंबलडन आउटिंग जैसी फोटोज शामिल हैं। वायरल रील के ऑडियो के साथ ये तस्वीरें भी खूब मैच हो रही हैं।
राघव चड्ढा ने लिखा- मुझे FOMO हो गया
वहीं इस रील वीडियो को शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने कैप्शन में लिखा है- परिणीति चोपड़ा का डायलॉग वायरल हो गया है। हर कोई उत्साहित है और मुझे FOMO हो गया है। वहीं पति राघव चड्ढा के इस पोस्ट पर पहला कमेंट पत्नी परिणीति का ही है। उन्होंने लिखा है- सारे सेंसेशंस में से ये बेस्ट है रागाई।












Click it and Unblock the Notifications