Parineeti Chopra संग कैसे हुई थी राघव चड्ढा की पहली मुलाकात? आप नेता बोले- 'वो एक बहुत ही मैजिकल मोमेंट था'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब हाल ही में आप नेता ने एक्ट्रेस संग पहली मुलाकात का खुलासा किया।
Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव और परिणीति की शादी के फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा हाल ही में इनविटेशन कार्ड भी वायरल हुआ था। इस बीच राघव चड्ढा ने एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा संग पहली मुलाकात का जिक्र किया।
रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह परिणीति से कब और कहां मिले थे। इसका जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि, "अगर मैं सबकुछ बता दूंगा तो घर जाकर मुझे मार पड़ेगी कि मैं सब बताकर आ गया।"

राघव चड्ढा ने आगे परिणीति चोपड़ा संग मुलाकात का मैजिकल बताया। उन्होंने कहा कि, 'हम जैसे भी मिले वो एक बहुत मैजिकल और ऑर्गैनिक तरीका था मुलाकात का। मैं भगवान का हर दिन इस मुलाकात के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उनसे मिलकर काफी खुश हूं साथ ही मैं ये कहना चाहूंगा कि भगवान का आशीर्वाद रहा कि उन्होंने मुझे परिणीति से मिलवाया। मेरी जिंदगी में उनका आना एक ब्लेसिंग ही है। मैं खुश हूं कि वह मेरे साथ मेरे पार्टनर के तौर पर हैं।'
इसके बाद जब राघव चड्ढा से पूछा गया कि उनकी शादी के लिए पूरा देश एक्साइटेड हैं आप इस पर क्या कहना चाहेंगे। आप नेता इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं देश से भी ज्यादा खुश हूं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी। जहां परिणीति की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। इसके अलावा कई बड़े नेता भी शिरकत करेंगे।
हाल ही में दोनों वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का वेन्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें लिखा था कि ये रिसेप्शन पार्टी 30 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी। पहले जानकारी मिली थी कि राघव और परिणीति अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी गुरूग्राम में देंगे। फिलहाल फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अभी तक शादी की डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications