नीता अंबानी की आंखों से ही कांप उठती हैं बहुएं ? फंक्शन में सास को देख घबराईं राधिका मर्चेंट, कर बैठीं ये गलती

Radhika Merchant

Nita Ambani Viral Video: अंबानी फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कभी फैमिली को इवेंट में स्पॉट किया जाता है तो कभी फैमिली को किसी फंक्शन में देखा जाता है। वैसे जब से राधिका मर्चेंट की शादी हुई है तब से तो वह आए दिनों अपनी सास नीता अंबानी के साथ इवेंट में शिरकत करती हैं। ऐसे में एक अफवाह यह भी उड़ी थी कि राधिका मर्चेंट के आने की वजह से नीता अंबानी अब श्लोका पर खास ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

नीता अंबानी से घबराती हैं दोनों बहुएं

फिलहाल तो हाल ही में एक वीडियो अंबानी परिवार का सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फंक्शन में राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और नीता अंबानी सभी जाते हैं। एक सोफे पर राधिका और श्लोका बात करती नजर आती हैं उतने में ही उनके पास नीता अंबानी आकर बैठ जाती हैं। जैसे ही दोनों बहुएं नीता अंबानी को खुद को पास बैठा देखती हैं दोनों सास के सम्मान में खड़ी हो जाती हैं।

लोगों ने की राधिका और श्लोका की तारीफ

वीडियो को देखकर इतना तो समझा जा सकता है कि नीता अंबानी को दोनों ही बहुएं बेहद ही इज्जत देती हैं। दोनों ही सास को सम्मान देने के लिए अपनी जगह से खड़ी हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है क्या संस्कार हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अंबानी परिवार की यही तो खासियत है। इतने अमीर होने के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भरे हैं। बता दें कि लोग को इस वीडियो को देख राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी भी भर-भरकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+