Raayan OTT Release: धनुष की 'रायन' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये फिल्म

Raayan OTT Release: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये फिल्म गत 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी।

अगर आप धनुष की इस एक्शन ड्रामा फिल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए थे तो अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन्जॉय कर सकते हैं। धनुष की ये सुपरहिट फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है और लोग इसे देखने को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

raayan

'रायन' को ओटीटी पर कब और कहां देखें

-धनुष-स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'रायन' के ओटीटी रिलीज का इंतजार अब खत्म हो गया है। ये फिल्म आज यानी 23 अगस्त 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

-अमेजन प्राइम वीडियो ने रायन का पोस्टर शेयर कर फिल्म के स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- रायन में आर का मतलब बदला है और इसे कोल्ड सर्व करना बेस्ट है। 'रायन' को प्राइम पर अभी देखें।

-आपको बता दें कि 'रायन' भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में डब के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म इन्जॉय की जा सकती है।

फिल्म 'रायन' की स्टार कास्ट
सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा प्रोड्यूस फिल्म रायन में धुनष के अलावा सेल्वा राघवन, सरवनन, एसजे सूर्या, सुदीप किशन, दुशारा विजयन, प्रकाश राज, कालिदास जयराम और अपर्णा बालमुरली जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में चार भाई-बहनों की कहानी दिखाई गई है जो अपने गांव से भाग जाते हैं और शहर में शरण लेते हैं।

'रायन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायन ने अब तक करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ रुपये की कमाई की थी और वर्तमान में ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+