Love Story: स्टूडेंट पर दिल हार बैठा था 'पद्मश्री' पाने वाला ये एक्टर, 8 साल तक चला अफेयर, गजब है प्रेम कहानी
R Madhavan Love Story: मशहूर अभिनेता आर माधवन को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्मश्री से नवाजा गया है, इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। पूरा सोशल मीडिया इस वक्त फैंस के कमेंट से भरा हुआ है, एक्टर का सभी धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है।
रहना हो तेरे दिल में ...का 'मैडी' हो या फिर 'तनु वेड्स मनु' के शर्मा जी.. माधवन ने हर किरदार से लोगों का दिल चुराया है लेकिन आपको बता दें कि इस डैशिंग हैंडसम हंक का रीयल दिल किसने चोरी किया है?

मालूम हो कि साउथ-बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोगों को लुभाने वाले आर माधवन की प्रेम कहानी भी बिल्कुल फिल्मी है। दरअसल 1991 में जब आर माधवन एक्टर नहीं थे तो वो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लास चलाया करते थे।
'8 साल के अफेयर के बाद की शादी' (R Madhavan Love Story)
जहां पर सरिता बिरजे भी एक स्टूडेंट थी, वो एयर होस्टेस बनना चाहती थीं, माधवन ने उन्हें उस वक्त काफी बूस्टअप किया और धीरे-धीरे दोनों के बीच एक मजबूत बॉडिंग बन गई थी। कुछ वक्त के बाद सरिता को एयर होस्टेस की नौकरी मिल गई ,जिसके बाद वो माधवन को थैंक्यू कहने के लिए उनके घर गईं, जहां दोनों की ही एहसास हो गया कि उनका रिश्ता अब टीचर-स्टूडेंट से बहुत ज्यादा ही आगे निकल गया है।

'बेटा वेदांत माधवन इंटरनेशनल स्विमर' (R Madhavan Love Story)
फिर इन दोनों का आठ साल तक अफेयर चला और 1999 में दोनों ने तमिल रीति रिवाज से शादी कर ली और एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बन गए। दोनों को शादी से एक बेटा वेदांत है। सरिता ने माधवन की कुछ फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के तौर पर भी काम किया है, उनके बेटे वेदांत माधवन, जो अब एक इंटरनेशनल स्विमर हैं। सरिता ऑस्ट्रिया के क्लागेनफर्ट में सरिता नाम के क्लोथ शॉप भी चालाती हैं।
'पद्मश्री' पाने के बाद R Madhavan ने क्या कहा? (Love Story)
उन्होंने लिखा है कि 'आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏🙏 मैं बहुत ज़्यादा आभार और विनम्रता के साथ पद्म श्री स्वीकार करता हूं। यह सम्मान, जो मुझे मिला है, मेरे सपनों से भी परे हैऔर मैं इसे अपने पूरे परिवार की ओर से स्वीकार करता हूं, जिनका लगातार समर्थन और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। यह पहचान मेरे गुरुओं के आशीर्वाद, मेरे शुभचिंतकों की शुभकामनाओं, जनता के प्यार और प्रोत्साहन, और सबसे बढ़कर, सर्वशक्तिमान की कृपा के कारण ही संभव हो पाई है। उनमें से हर एक ने मेरी यात्रा को आकार देने और मुझे इस पल तक पहुंचाने में एक अमूल्य भूमिका निभाई है।'

'मैं आप सभी के प्यार और संदेशों से अभिभूत हूं' (Love Story)
'मैं इसे सिर्फ़ एक पुरस्कार नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी मानता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं इस सम्मान को गरिमा, ईमानदारी और उन मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगा जिनका यह प्रतिनिधित्व करता है। इस असाधारण समर्थन और मान्यता के लिए मेरा दिल कृतज्ञता से भरा है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी मैं ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण के साथ सेवा करता रहूंगा।'(मैं आप सभी के प्यार और संदेशों से अभिभूत हूं। कृपया मुझे आप सभी को जवाब देने के लिए थोड़ा समय दें।🤗🤗🙏🙏)आर. माधवन।













Click it and Unblock the Notifications