Pushpa 2: सामंथा रुथ प्रभु को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया रिप्लेस, 'पुष्पा 2' में ठुमके लगाएंगी 'भाभी 2'
Pushpa 2: साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आने वाली है। वो इस फिल्म में आइटम नंबर पर थिरकती नजर आएंगी।
तृप्ति डिमरी को लेकर बड़ी खबर
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' में काम करने के बाद से लोगों की चहती हीरोइन बन गई हैं। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को देखकर लोग उनके दीवाने बन गए हैं। कई लोग तो रश्मिका मंदाना के बाद उन्हें ही नेशनल क्रश बना रहे हैं।

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी
वहीं अब खबर है कि तृप्ति डिमरी बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों का रुख कर रही हैं। तृप्ति अब साउथ में अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति डिमरी अब अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में नजर आएंगी।
तृप्ति डिमरी करेंगी आइटम नंबर
बॉलीवुड नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, तृप्ति डिमरी को फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर ने मसालेदार डांस नंबर के लिए चुना है। खबर है कि इस फिल्म के एक नए ट्रैक पर तृप्ति डिमरी एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ स्टेज पर आग लगाती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सामंथा रूथ प्रभु ने किया था शानदार डांस
आपको बता दें कि फिल्म 'पुष्पा' के पहले पार्ट में साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने शानदार आइटम नंबर 'ऊ अंतवा' में जबरदस्त डांस कर लोगों का दिल जीत लिया था। इस गाने और उनके डांस मूव्स को दर्शकों ने खूब पसंद दिया था।
15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी ये फिल्म
जानकारी के अनुसार सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2 का शूटिंग शेड्यूल अब आखिरी चरण में है। अल्लू अर्जुन के साथ साथ इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया था। ये फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications