Allu Arjun Jail: जेल में कैसे कटी ‘पुष्पाराज’ की रात? नहीं खाया खाना, फर्श पर नींद, ऐसे रहे 18 घंटे?
Allu Arjun Jail News: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को 14 दिसंबर सुबह चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया है। उन्हें 13 दिसंबर को उनकी फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन को जेल में एक रात बितानी पड़ी।
मालूम हो कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब अल्लू अर्जुन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 13 दिसंबर को अर्जुन को उनके हैदराबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया।

जमानत के बाद भी रातभर जेल में रहे
गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन का मेडिकल टेस्ट कराया गया और उसे निचली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। इसके बाद उसे चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। इधर, 50,000 रुपए के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मिलने के बावजूद, कागजी कार्रवाई में देरी के चलते अल्लू अर्जुन को रात जेल में ही गुजारनी पड़ी।
जेल में कैसी कटी अल्लू अर्जुन की रात
उनके साथ एक आम कैदी की तरह बर्ताव किया गया। उन्होंने जेल के फर्श पर सोकर रात बिताई। अल्लू अर्जुन को कैदी नंबर 7697 दिया गया। उन्होंने रात बिना खाए-पिए बिताई और फर्श पर सोए। विचाराधीन कैदी के तौर पर अल्लू अर्जुन को मंजीरा बैरक के क्लास-1 कमरे में रखा गया था। साथ ही पूरा डिटेल जेल रिकॉर्ड में आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया।
जेल से बाहर क्या बोले अल्लू अर्जुन?
रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। जो कुछ भी हुआ उसके लिए खेद है। मुझे कानून पर भरोसा है।" उन्होंने मृतक महिला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
घटना की पूरी डिटेल
4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फैंस अल्लू अर्जुन को देखने के लिए इकट्ठे हुए। भगदड़ के कारण 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ आरोप दायर किए।
अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर इन आरोपों से राहत मांगी। उन्होंने अनुरोध किया कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान रेवती की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया जाए।
अदालत ने 4 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देकर 25 जनवरी तक अस्थायी राहत प्रदान की है। अगली अदालती सुनवाई 21 जनवरी, 2025 को निर्धारित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications