फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की फर्स्ट चॉइस नहीं थीं रश्मिका मंदाना, श्रीवल्ली का दमदार लुक वायरल हुआ पोस्टर
RASHMIKA MANDANNA BIRTHDAY: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज 28वां जन्मदिन है। पिछला साल यानी 2023 उनके करियर का सबसे सफल साल साबित हुआ।
रश्मिका फिल्म नहीं करना चाहती थी, लेकिन पेरेंट्स ने उनका हौसाला बढ़या और वह इस बात के लिए मान गयी। रश्मिका की लाइफ की पहली फिल्म किरिक पार्टी थी, जो 2016 में आई थी और काफी सफल रही।

'पुष्पा' के लिए फर्स्ट चॉइस नहीं थीं रश्मिका
फिल्म 'पुष्पा: द राइज' 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका अल्लू अर्जुन के अपोजिट श्रीवल्ली के किरदार में नजर आईं, जिससे उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इस फिल्म की बदौलत रश्मिका को बॉलीवुड में भी नोटिस किया गया और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले। हालांकि, वो इस रोल के लिए फर्स्ट चॉइस नहीं थीं।
'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार ने पहले ये रोल साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु को ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। फिर रश्मिका को अप्रोच किया गया और उन्होंने हामी भर दी।
"पुष्पा 2-द रुल" से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील हुआ
5 अप्रैल को रश्मिका मंदाना जन्मदिन एंजॉय कर रही हैं। इस खास दिन एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। "पुष्पा 2-द रुल" से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिवील हुआ है, श्रीवल्ली के किरदार में एक बार फिर रश्मिका धूम मचाने वाली हैं। पुष्पा मूवी के पहले पाठ की भोली भाली श्रीवल्ली अब पहले से ज्यादा तेज दरार हो गई है पोस्टर में उनका इंटेंस लुक दिखा है।

उनकी आंखों में एग्रेशन दिखता है रश्मिका ग्रीन सिल्क साड़ी, गले में सोने के हार, कमरबंद पहने शाही लग रही हैं। लगता है पुष्पा (अल्लू अर्जुन) से शादी के बाद उसके भी ठाठ हो गए हैं। पहले के मुकाबले इस बार श्रीवल्ली का किरदार दमदार दिख रहा है।
पोस्टर में रश्मिका अपने एक हाथ से आंख को हाईलाइट करते हुए यूनिक जेस्चर कर रही हैं। उनका यह अंदाज भी फैंस को भा रहा है। फैंस को इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 में आएगी, 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होगा। तो बस दिल थाम कर बैठ जाए क्योंकि तीन दिन बाद पुष्पा 2 की पहली झलक देखने को मिलेगी।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें सांझा किया
रश्मिका का आज 28 वां जन्मदिन है, इस मौके पर फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बहुत सारी बधाई दी। साथ ही बड़े-बड़े स्टार्स ने भी रश्मिका को जन्मदिन की बधाई दी। जिसे रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें सांझा किया है।













Click it and Unblock the Notifications