Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर 1 फैन ने की आत्महत्या, 2 का हार्ट अटैक से निधन

बेंगलुरू, 30 अक्‍टूबर। कन्‍नड़ा एक्‍टर पुनीत राजकुमार महज 46 साल में दुनिया को अलविदा कह गए। दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक श्रद्धांजलि के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया था। पुनीत राजकुमार की मौत से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र फैंस की भीड़ में हर कोई रोता बिलकता हुआ नजर आ रहा था। वहीं जब खबर सामने आई है कि पुनीत के निधन से सदमे में एक फैन ने आत्महत्या कर ली ओर 2 फैंस की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

pic

1 फैन ने मौत की खबर सुनकर की आत्‍महत्‍या

बताया जा रहा है कि पुनीत राजकुमार के एक फैन ने एक्‍टर की मौत की खबर सुनकर आत्‍महत्‍या कर ली। कर्नाटक के बेलगामी जिले के अथनी निवासी इस फैन का नाम राहुल गादिवादारा था। उसने मरने से पहले अपने दिवंगत स्‍टार पुनीत राजकुमार की फोटो को फूलों से सजाया और उसके बाद स्‍वयं को फांसी लगाकर जान दे दी! 46 साल की उम्र में एक्टर पुनीत राजकुमार कर गए इतने भलाई के काम, 'भगवान' मानते थे फैंस

फैन की हार्ट अटैक से मौत

पुनीत राजकुमार की मौत की खबर सुनकर उनके दो फैंस की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। कर्नाटक के बेलगावी जिले के शिंदोली गांव में परशुराम देवम्मनवर के रूप में पहचाने जाने वाले एक प्रशंसक को दिल का दौरा पड़ा। बीती रात 11 बजे उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार के जबदरस्‍ट फैन थे और टीवी पर एक्‍टर की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी थे और रोए जा रहे थे जिसके बाद खबर सुनकर वह गिर पड़े और दिल का दौरा पड़ने पर मौत हो गई।

एक और फैन की खबर सुनकर हार्ट अटैक से मौत

वहीं कर्नाटक के चामराजनगर जिले के मारूर गांव के मुनियप्पा (30) नाम का एक और प्रशंसक अपने प्यारे सितारे की मौत के बारे में जानकर हैरान रह गया। पुनीत के डाईहार्ट फैन को जैसे ही एक्‍टर की मौत की खबर पता चली तो वो सन्‍न रह गया और खूब रोने लगा। तभी उसे सीने में दर्द उठा और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सात साल से बेंगलुरु में छोटा-मोटा काम कर रहा था। वह दो साल पहले कोविड-19 लॉकडाउन के बाद अपने पैतृक गांव लौटे थे। पोंनाची प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उसे इलाज के लिए ले गए लेकिन उसकी डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुनीत राजकुमार की मृत्यु
29 अक्टूबर को पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने पिता डॉ राजकुमार की तरह पुनीत की आंखें दान की गई हैं। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में देश भर की हस्तियां पावर स्टार को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार कांतीरवा स्टूडियो में किया जाएगा। यहीं पर उनके पिता और प्रतिष्ठित अभिनेता डॉ राजकुमार को दफनाया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि पुनीत का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+