'फेक है हिना खान का कैंसर' सुपरस्टार ने एक्ट्रेस को कहा 'झूठा', बोले-'अगर उन्हें कैंसर होता तो...'
Puneet Superstar On Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने ट्रीटमेंट के अपडेट्स साझा करती रहती हैं। इस बीच पुनीत सुपरस्टार ने उनके ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया।
हिना खान का लगातार ब्रेस्ट कैंसर का इलाज चल रहा है। जहां एक तरफ फैंस दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द ही कैंसर की जंग जीत जाए। वहीं पुनीत सुपरस्टार ने उनके कैंसर को झूठा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिना खान केवल ड्रामा कर रही हैं।

दरअसल, पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हिना खान पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस का कैंसर पूरी तरह से झूठा है। वीडियो में पुनीत ने कहा, 'अगर हिना को सच में ऐसी बीमारी हुई है, तो उन्हें इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना चाहिए था।'
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों को दिया ऐसा जवाब, चौंक जाएंगे आप
पुनीत सुपरस्टार ने आगे कहा, भाई, 'मैं तुम्हें लिखकर दे सकता हूं कि हिना खान का कैंसर वाला मामला पूरी तरह से एक फेक कॉन्ट्रोवर्सी है। एक तरफ हिना खान कैंसर का इलाज करा रही हैं और दूसरी तरफ वह बिग बॉस में जा रही हैं, अपनी सीरीज का प्रमोशन कर रही हैं। यह सब मुझे बहुत फेक लग रहा है। एक तरफ हिना की सर्जरी हो रही है तो दूसरी तरफ वह विज्ञापन कर रही हैं, ये सब लाइमलाइट में आने का एक तरीका है।'
पुनीत सुपरस्टार यहीं नहीं रुके उन्होंने ये तक दावा किया कि जिसे कैंसर होता है वह आराम करता है, हिना खान की तरह इधर-उधर नहीं घूमता। वीडियो के अंत में पुनीत ने लोगों से कहा कि वह इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करें ताकि लोगों तक हिना के कैंसर की सच्चाई पहुंचे। अब पुनीत की इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार की इस वीडियो पर कमेंट कर जहां कुछ फैंस ने उनका समर्थन किया तो वहीं कुछ ने उनकी जमकर क्लास भी लगाई। हालांकि अब तक हिना खान ने उनके इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का जानलेवा बीमारी को लेकर शॉकिंग बयान, कहा- मैं दर्द में हूं, मुझे बचाओ












Click it and Unblock the Notifications