पुलकित सम्राट की पत्नी कृति खरबंदा की पहली रसोई, बनाई ये खास चीज, दादी सास ने कही ऐसी बात

Kriti Kharbanda First Rasoi: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा गत 15 मार्च 2024 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद नई दुल्हनिया कृति खरबंदा का बड़ी ही धूमधाम से उनके ससुराल में स्वागत किया गया था। अब पुलकित की दुल्हनिया कृति ने पहली रसोई बनाई है।

कृति खरबंदा की पहली रसोई
आपको बता दें कि पुलकित सम्राट की पत्नी कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में रवा और देसी घी का हलवा बनाया है जिसका स्वाद दादी सास को इतना पसंद आया कि वह बहूरानी की तारीफ करती नहीं थक रही हैं। आपको बता दें कि कृति खरबंदा की पहली रसोई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Kriti Kharbanda

कृति खरबंदा ने ससुराल वालों के लिए बनाया हलवा
बॉलीवुड के नए कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि फिलहाल कृति खरबंदा अपने ससुराल दिल्ली में मौजूद हैं। यहां उन्होंने अपनी पहली रसोई बनाई है जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही ये भी बताया है कि आखिर उनकी दादी सास को हलवा कैसा लगा है।

दाद सास ने की हलवे की जमकर तारीफ
कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में रवा और देसी घी का हलवा बनाया है। कृति का कहना है कि ढेर सारे बादाम, घी और रवे के साथ उन्होंने अपना प्यार भी इस हलवे में शामिल किया है। आपको बता दें कि पुलकित की पत्नी का हलवा दादी सास को भी बहुत ही अच्छा लगा है।

कृति खरबंदा ने शेयर की फोटोज
कृति खरबंदा ने पहली रसोई के बाद दादी सास के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, कैप्शन में उन्होंने बताया कि दादी सास को उनका बनाया हलवा काफी पसंद आया है। उन्होंने उनकी पहली रसोई पास कर दी है। कृति खरबंदा का ये अंदाज उनके फैंस को भी बहुत अच्छा लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+