पहले सलमान खान की बहन को किया बर्बाद, फिर यामी गौतम को किया परेशान, अब नई शादी कर रहा है ये एक्टर

Pulkit Samrat: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि आगामी 15 मार्च 2024 को पुलकित अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब इस कपल की शादी का कार्ड इंटरनेट पर छाया हुआ है।

पुलकित सम्राट ने सलमान खान की बहन से की थी शादी
आपको बता दें कि पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी और एक साल में ही यानी साल 2015 में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलकित सम्राट की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा पेशे से एक पत्रकार हैं और सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। कहा जाता है कि सलमान खान ने अपनी मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा की शादी में उनका कन्यादान किया था।

Yami Gautam

पुलकित और श्वेता रोहिरा के रिश्ते में दरार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2015 में श्वेता रोहिरा मां बनने वाली थीं लेकिन अचानक उनका मिसकैरेज हो गया था। इसके बाद ही श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट के रिश्ते में दरार आ गई थी। वहीं दूसरी तरफ पुलकित सम्राट की जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की एंट्री होती है। आपको बता दें कि श्वेता रोहिरा ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि यामी गौतम के चलते ही उनकी और पुलकित की शादी टूटी थी।

एक साल में ही श्वेता को दे दिया था तलाक
जानकारी के अनुसार पुलकित सम्राट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी श्वेता रोहिरा का मां की वजह से टूटी थी। साथ ही पुलकित ने बताया था कि उनकी एक्स पत्नी श्वेता की इनसिक्योरिटी भी शादी टूटने की एक बड़ी वजह थी। पुलकित सम्राट का कहना था कि उनकी एक्स पत्नी श्वेता रोहिरा उन्हें लेकर काफी इनसिक्योर रहती थीं। वह पुलकित के दोस्तों को फोन करके उनकी जानकारी लेती रहती थीं।

यामी गौतम के साथ था पुलकित का अफेयर
पुलकित सम्राट ने सलमान खान की बहन से तलाक लेने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम को डेट किया था। साल 2015-16 में इनका अफेयर शुरू हुआ था लेकिन कई पर्सनल कारणों के चलते साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि दोनों का थिंकिंग बिल्कुल भी एक जैसी नहीं थी और दोनों एक दूसरे से इनसिक्योर भी थे जिसके चलते इनका रिश्ता टूट गया था।

पुलकित ने यामी गौतम को किया था परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम ने पुलकित सम्राट पर उनके साथ बुरी तरह से बर्ताव करने का आरोप लगाया था। यामी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पुलकित उनके साथ सही से बिहेव नहीं करते थे और उन्हें बहुत ज्यादा परेशान भी करते थे। कहते हैं कि एक बार यामी और पुलकित के बीच बहुत गंदी लड़ाई हुी थी जिसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी
अब खबर है कि पुलकित सम्राट बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ दूसरी शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के एक कोलाज के साथ शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। इस एनिमेटेड शादी के कार्ड में लिखा है- अपने स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। पुलकित और कृति को प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+