मिसकैरेज से गुजर रही थीं पुलकित की पहली पत्नी, फिर भी इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा था अफेयर, जानें फिर क्या हुआ?
Pulkit Samrat First Wife: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहे। अब जल्द ही एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले पुलकित सम्राट की शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से हुई थी। लेकिन ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई।
बता दें कि, पुलकित सम्राट की श्वेता रोहिरा से साल 2014 में पहली शादी हुई थी। जो कि महज 11 महीने में ही खत्म हो गई थी। श्वेता ने इस शादी के टूटने का जिम्मेदार यामी गौतम को ठहराया था। श्वेता ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो पुलकित की यामी से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ ही महीने बाद जब पुलकित की पहली पत्नी श्वेता प्रेग्नेंट हो गई थीं। लेकिन किसी वजह से उनका मिसकैरेज हो गया था। तब डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी थी। जिसके बाद श्वेता अपने मायके चली गई थीं। एक तरफ पत्नी मिसकैरेज का दर्द झेल रही थीं वहीं पुलकित यामी के साथ टाइम स्पेंड करने में व्यस्त थे।
श्वेता का कहना था कि इस दौरान पुलकित ने जरा भी उनका ध्यान नहीं रखा और वह उल्टा उनसे दूर होने लगे थे। हालांकि एक्टर ने हमेशा इन बातों को झूठा बताया। एक्टर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं हैरान रह गया था जब मैंने मीडिया में मिसकैरेज की बातों को पढ़ा। मैं सोच रहा था कि किसी कपल की इतनी प्राइवेट बातों की कैसे धज्जियां उड़ाई जा सकती है। कैसे कोई इतनी निजी बात को कह सकता है। ये सब सिर्फ मेरी छवि खराब करने के लिए किया गया।'
बता दें कि, श्वेता से अलग होने के बाद पुलकित ने इस सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और तलाक लेने की वजह श्वेता की इनसिक्योरिटी को बताया था। इसके बाद पुलकित की यामी गौतम से फिल्म सनम रे के बाद नजदीकियां बढ़ गई थीं और दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।












Click it and Unblock the Notifications