आखिर क्यों यामी गौतम और पुलकित सम्राट का हुआ था ब्रेकअप? एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा थी वजह?
Pulkit Samrat Yami Gautam: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ गुपचुप सगाई कर ली। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये पुलकित की दूसरी शादी होगी। उनकी पहली पत्नी का नाम श्वेता रोहिरा है जो कि सलमान खान की मुंहबोली बहन है।
बता दें कि, पुलकित सम्राट की पहली श्वेता रोहिरा के साथ शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलकित की ये शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की वजह से टूटी थी। दरअसल, फिल्म सनम रे की शूटिंग के दौरान पुलकित का दिल यामी पर आ गया था। उस वक्त वह शादीशुदा थे।

इस बात की भनक जब पुलकित की पहली पत्नी श्वेता रोहिरा को लगी तो उन्होंने एक्टर को तलाक दे दिया था। साथ ही इस शादी के टूटने की वजह यामी गौतम को बताया। इसके बाद पुलकित और यामी काफी करीब आ गए थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
स्पॉटब्वॉय. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ब्रेकअप पुलकित ने नहीं बल्कि यामी गौतम ने किया था। क्योंकि आए दिन दोनों के बीच काफी झगड़े होने लगे थे। ये सब फिल्म काबिल के बाद शुरू हुआ। दोनों के बीच काफी इनसिक्योरिटी और बेवजह के झगड़ों की वजह से कड़वाहट पैदा हो गई थी। कहा जाता है कि इस रिश्ते के लिए यामी गौतम के परिवार वाले काफी खिलाफ थे। वह नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस किसी शादीशुदा के साथ रहें। यही वजह थी कि एक्ट्रेस ने पुलकित संग सारे रिश्ते खत्म कर दिए।
बता दें कि, जब इस रिश्ते के बारे में पुलकित की एक्स वाइफ को पता चला था तो उन्होंन शूटिंग के बीच ही यामी गौतम के साथ खूब बहस बाजी की। बात यहां तक पहुंच गई थी कि उन्होंने एक्ट्रेस हाथ उठाने तक की कोशिश की। खैर अब यामी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी कर ली। वहीं अब पुलकित जल्द ही दूसरी बार अपना घर बसाने वाले हैं। फिलहाल एक्टर ने शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।











Click it and Unblock the Notifications