'द वैक्सीन वॉर' के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन, वीडियो शेयर कर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कह दी ये बड़ी बात
The Vaccine War: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। हालांकि ये फिल्म विवादों में भी घिरी रही, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कारोबार किया। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 252.90 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। वहीं अब विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर'
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' गत 28 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से लेकर मूवी की प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी तक इसे लेकर काफी उत्साहित थीं। मेकर्स का मानना था कि 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह ही फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' भी बड़े पर्दे पर कमाल कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये फिल्म भी विवादों में घिरी हुई है।

फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का हो रहा विरोध
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों के एक बड़े समूह को एक सिनेमा हॉल के सामने इस मूवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। उन लोगों ने अपने हाथों में कुछ पेम्प्लेट्स पकड़े हुए थे जबकि पुलिसकर्मी स्थिति को शांत करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वहां भीड़ भी जमा हो गई थी।
विवेक अग्निहोत्री ने कह दी ये बड़ी बात
विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- मुझे अभी 'द वैक्सीन वॉर' के विरोध का एक वीडियो मिला है। अगर लोग साफ-सुथरे हैं तो उन्हें इस फिल्म पर गुस्सा क्यों आ रहा है। वहीं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सुभाष घई ने हाल ही में 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा था- मैंने कल कितनी शानदार फिल्म देखी, 'द वैक्सीन वॉर'। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के जरिए एक प्रभावी सिनेमा कथा है। सच्ची कहानी पर आधारित वास्तव में एक भावनात्मक यात्रा। पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई। प्रत्येक भारतीय को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' ने कमाए करीब 6 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी भारतीय वैज्ञानिकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने कोविड-19 के लिए सबसे प्रभावी और सबसे तेज वैक्सीन बनाई है। इस फिल्म में वैक्सीन के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और महिलाओं की टीम ने कैसे अपनी जान जोखिम डाली उसको दिखाया गया है। हालांकि फिल्म क्रिटिक्स से लेकर आम लोगों को तक को ये मूवी कुछ खास पसंद नहीं आई है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा, राइमा सेन, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications