अभिषेक बच्चन नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय ने इस एक्टर के खींचे गाल, क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस ने लुटाया प्यार
प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने रणवीर के साथ मस्ती की।
Aishwarya Rai Viral Video: प्रो कबड्डी लीग की सीजन 9 की ट्रॉफी अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर ने अपने नाम कर ली है। इस जीत के बाद से बच्चन परिवार में जश्न का माहौल है। वहीं अभिषेक बच्चन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। शनिवार को आयोजित इस मैच में प्लेयर्स को चीयर अप करने रणवीर सिंह भी पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अभिषेक बच्चन को छोड़ ऐश्वर्या राय ने इस एक्टर के साथ की मस्ती
प्रो कबड्डी लीग में ऐश्वर्या और अराध्या, अभिषेक बच्चन को सपोर्ट करने पहुंचीं। इस मैच में फीफा वर्ल्ड कप में जाने से पहले रणवीर सिंह भी देखने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने ऐश्वर्या राय के साथ जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अराध्या के साथ रणवीर सिंह का एडोरेबल वीडियो खूब शेयर हो रहा है।

ऐश्वर्या को इंप्रेस करने में जुटे रणवीर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां एक तरफ रणवीर सिंह ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के साथ मस्ती कर रहे हैं। तो वहीं वह एक्ट्रेस को भी अपनी बांतों से इंप्रेस करते दिखाई दिए। वहीं ऐश्वर्या भी एक्टर की बातों से काफी खुश नजर आईं और अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

रणवीर ने सरेआम किया ऐश्वर्या को किस
रणवीर सिंह ने ना सिर्फ बातों से बल्कि ऐश्वर्या राय का हाथ पकड़ा और उनके हाथों में किस किया। तभी बदले में ऐश्वर्या ने मजाक मस्ती में रणवीर की नाक खींची। इस दौरान दोनों की मस्ती को देख उनको देखती रही और मुस्कुराती रही। वीडियो में रणवीर सिंह का चेहरा साफतौर पर नजर नहीं आ रहा है। एक्टर का पूरा ध्यान उस वक्त मैच पर था ये वीडियो उनके पीछे से शूट किया गया है। हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन नहीं नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह प्रो कबड्डी लीग के बाद वह फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ मैच का पूरा आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री के साथ वीडियो शेयर किया जिसमें एक्टर रवि शास्त्री को किस करते हुए दिखाई दिए।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म सर्कस में दिखाई देंगे। जो कि, एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। रोहित शेट्टी के निर्देशन पर बनीं फिल्म 25 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि एक्टर डबल रोल से धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications