इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा, शरीर में दिखती है ऐसी परेशानी, जानें कैसे बचें

Priyanka Chopra Sister Mannara Disaese: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुआ है। शो को शुरू हुए 10 ही दिन हुए हैं और इसी बीच कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा लोगों की फेवरेट बन गई हैं। घरवालों से लेकर बिग बॉस तक मन्नारा की आदतों से खुश हैं। आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में मन्नारा भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं और उन्हें एंग्‍जायटी अटैक भी आया था। उनकी ये हालत देखकर घरवाले भी परेशान हो गए थे।

मन्नारा चोपड़ा एंग्जायटी से जूझ रही हैं
आपको बता दें कि एंग्‍जायटी अटैक तब आता है, जब आपको किसी बात की बहुत ज्‍यादा चिंता होने लगती है या फिर आप जरूरत से ज्‍यादा तनाव में रहने लगते हैं। एंग्‍जायटी अटैक में व्‍यक्ति का शरीर पसीने से भीगने लगता है, उसकी नींद उड़ जाती है, भूख नहीं लगती और बॉडी भी कुछ अलग तरह से रिएक्‍ट करना शुरू कर देती है। साथ ही बात बात पर गुस्सा आने लग जाता है।

Mannara Chopra

हर समय चिंता करती रहती हैं मन्नारा चोपड़ा
इसके अलावा ज्यादा सेल्‍फ कॉन्शियसनेस और सोशल सिचुएशन का डर भी एंग्‍जायटी अटैक की वजह बन सकता है। घबराहट होना एंग्‍जायटी अटैक का सबसे पहला और कॉमन लक्षण होती है। छोटी-मोटी चिंता हर व्यक्ति को होती है और ये बिल्कुल सामान्य है। लेकिन अगर ये चिंता आपके दिनचर्या को प्रभावित करने लगे तो इस पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जआपको बताते हैं क्‍या है एंग्‍जायटी अटैक, जिससे जूझ रही है प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्‍नारा चोपड़ा। साथ ही जानते हैं इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके।

क्या है एंग्जायटी अटैक
एंग्‍जायटी एक साइकोलॉजिकल समस्या है जो कि मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है। अलग-अलग स्थिति में इसके तरह-तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। ये अक्‍सर उन लोगों को आता है, जो ज्यादातर समय नेगेटिव बातें सोचते रहते हैं। जब कोई व्‍यक्ति किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहा हो, इसे लेकर उसकी चिंता अगर बढ़ जाए, तो एंग्जायटी हो सकता है। हालांकि कई बार एंग्‍जायटी अटैक ब्रेन मसल्‍स में स्‍ट्रेस के चलते भी आता है।

एंग्जायटी अटैक के कारण
एंग्जायटी अटैक के कई कारण हो सकते हैं जैसे काम या स्‍कूल का दबाव, पारिवारिक समस्या, लाइफ में नेगेटिव चीजों का होना, घर या नौकरी की चिंता, करियर में समस्या, रिलेशनशिप प्रॉब्‍लम, किसी पुरानी बीमारी का ठीक न होना या फिर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव। इन सभी कारणों के चलते एंग्जाइटी अटैक आ सकता है।

एंग्जायटी अटैक के लक्षण
एंग्जायटी अटैक के कई लक्षण होते हैं जिनमें से सबसे पहले किसी व्यक्ति को घबराहट होती है। इसके अलावा अचानक से हार्ट बीट का बढ़ जाना, सांस फूलना, ज्यादा पसीना आना, मुंह का सूखना, बेचैनी होना, सीने में दर्द होना, गैस और एसिडिटी, कमजोरी महसूस होना, नींद न आना, पेट में हलचल होना और भूख न लगना​ एंग्जाइटी अटैक के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

एंग्‍जायटी अटैक आने पर करें ये काम
एंग्जायटी अटैक आने पर सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
जब भी आपको एंग्जायटी अटैक जैसा महसूस हो तुरंत गहरी सांस लें। इससे स्‍ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
समय पर हेल्दी डाइट लेना जरूरी है।
नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें ताकि आपके मेंटल हेल्‍थ को स्वस्थ रखने में मदद मिल सके।
दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। अपनी हॉबीज को समय दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+