प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के भयावह हालात बयां करता Video किया शेयर,UNICEF और लोगों से उनके लिए मांगी मदद

प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के भयावह हालात बयां करता Video किया शेयर,UNICEF और लोगों से उनके लिए मांगी मदद

मुंबई, 25 फरवरी । रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब छिड़ चुकी है। ये जंग भले ही दो देशों के बीच हो रही है लेकिन इस युद्ध ने यूरोप में तीसरे विश्‍व युद्ध के हालात पैदा कर दिए है । वहीं अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मौजूदा यूक्रेन संकट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसने यूरोपीय राष्ट्र के निर्दोष निवासियों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।

रूस के हमले के बाद प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लिए मांगी मदद

रूस के हमले के बाद प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लिए मांगी मदद

प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लोगों की स्थिति को भयानक बताते हुए उनकी मदद के लिए यूनिसेफ की ओर से योगदान मांगा है। प्रियंका ने रूस-आक्रमित यूक्रेन की स्थिति पर एक न्‍यूज क्लिप का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे लोगों ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान सुरक्षित रहने के लिए मेट्रो स्टेशनों को भूमिगत बंकरों में बदल दिया है। रूस के हमले से खुद को बचाने के लिए लोग सुरक्षित जगहों पर भागने को मजूबर हो गए हैं

इस युद्ध में बेगुनाह जिंदगियां ,,,,

इस युद्ध में बेगुनाह जिंदगियां ,,,,

प्रियंका चोपड़ा ने

"यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं। निर्दोष लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए भय में जी रहे हैं, ये स्थिति वर्तमान भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्‍होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि कैसे इस आधुनिक युग में यह इतनी भयावह स्थिति पैदा हूई उन्‍होंने कहा लेकिन यह एक अहम क्षण है जो दुनिया भर में गूंजेगा।"

यूक्रेन की मदद के लिए बायो में लिंक शेयर कर जानकारी लेने को कहा

एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से मदद के लिए बाहर निकलने के लिए कहते हुए लिखा "इस युद्ध क्षेत्र में निर्दोष जीवन जी रहे हैं । वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं। यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो में लिंक पर अधिक जानकारी है।" प्रियंका को 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था।

ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सता रही यूक्रेन के लोगों की चिंता

ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सता रही यूक्रेन के लोगों की चिंता

बता दें रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू कर दिया थ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टीवी में संबोधन देते हुए युद्ध का ऐलान कर दिया था। बड़े शहरों में विस्फोटों और गोलियों की बौछार के कारण अनुमानित 100,000 लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा जो कि ग्लोबल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं उन्‍होंने यूक्रेन के मौजूदा हालात पर चिंता जताई है। प्रियंका इससे पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भातर पर आए संकट में सोशल मीडिया के जरिए फंड एकत्र करके भारतीयों की मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+