प्रियंका चोपड़ा चुराती हैं निक जोनस के सारे कपड़े, बस इस एक चीज रहती हैं दूर, जानिए क्या?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि, वह निक जोनस के सारे सामान चुरा लेती हैं।
मुंबई,

प्रियंका चुराती हैं निक जोनस के सारे कपड़े
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा फैंस को कपल गोल्स देने में सफल होते हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को देख अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों के बीच 10 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच प्यार बेशुमार है। प्रियंका चोपड़ा को अक्सर निक जोनस की कभी टिशर्ट को कभी उनकी जैकेट में देखा गया है। अब इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया कि वह अपने पति निक जोनस के कपड़े चुराती हैं।

बस इस चीज से नहीं पहन पाती एक्ट्रेस
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा कर बताया कि, वह उनके वॉर्डरोब से लगभग सब कुछ चुरा लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मैं हर समय अपने पति के कपड़े पहनती हूं। मैं उसके जूतों में फिट नहीं बैठती, नहीं तो मैं उसके सारे जूते भी ले लेती। वह डोरियां और सेट पहनते हैं, और मैं उनकी जैकेट पहनूंगी। मुझे उनके सनग्लासेस बहुत पसंद हैं इसलिए मैं उनके सनग्लासेस भी चुरा लेती हूं'। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की च्वाइस की तारीफ करते हुए कहा कि, 'निक जोनस के पास सच में अच्छे कपड़े हैं'।

निक जोनस की जैकेट पहने नजर आईं प्रियंका
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निक जोनस के साथ एक कोलाज शेयर किया था। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा कि, "यह कहां से शुरू हुआ ... यह कहां समाप्त हुआ ..."तस्वीर में निक जोनस सफेद रंग ट्रैक सूट में देखे गए तो वहीं सेम लुक में प्रियंका चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते डायना के साथ बाहर निकलते हुए नजर आईं।

ऐसे करती हैं बेटी की परवरिश
वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मैक्सिको में सेलिब्रेट किया था। वहीं एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में खुलासा कर बताया था कि, निक जोनस अपनी बेटी को हर रोज नहलाते हैं साथ ही कईं बार अपनी बेटी का डाइपर भी बदलते हैं। इसके अलावा प्रियंका की मां अपनी नातिन की हर रोज मासाज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंस थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' के लिए काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications