क्या पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड्स से प्रियंका चोपड़ा को पड़ता है फर्क? देसी गर्ल ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में भी खुलकर बात की।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Nick Jonas: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अपनी अगली फिल्म 'लव अगेन' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में खुलकर बात की।

क्या प्रियंका को निक की एक्स गर्लफ्रेड्स से होती है जलन?
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड्स से उनको फर्क पड़ता है? इस पर प्रियंका ने अपना रिएक्शन दिया।

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें कभी भी इस बात की परेशानी नहीं हुई कि निक जोनस की डेटिंग हिस्ट्री कैसी रही है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं निक जोनस की जितनी भी एक्स गर्लफ्रेंड्स रहीं हैं उनके बारे में बिल्कुल भी परवाह नहीं करती।' बता दें कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से पहले 10 लड़कियों को डेट किया है।

'हम भविष्य के बारे में बात करते हैं'
प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे नहीं मालूम कि निक जोनस अभी तक किसे-किसे डेट कर चुके रहे हैं। औ ना ही मुझे इससे कोई फर्क पड़़ता है। हम भविष्य के बारे में बात करते हैं। मैं हमेशा यह कहती हूं, मैं अपनी जिंदगी की किताब के पिछले पन्ने नहीं पलटती हूं. मेरा मानना है कि आप अपने पन्नों में आगे बढ़ते रहें।"

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों अपनी फिल्म 'लव अगेन' और टीवी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इसके अलावा वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। जिसका डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। इस फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित होगी। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+