जब फीमेल फैन ने कॉन्सर्ट में Nick Jonas पर सरेआम फेंकी थी ब्रा, फिर प्रियंका चोपड़ा के लगी हाथ, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें निक जोनास के कॉन्सर्ट एक फीमेल फैन ने अपनी ब्रा फेंकी थी।

Priyanka Chopra Nick Jonas Video: बॉलीवुड कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों की शादी को लगभग 4 साल पूरे हो चुके हैं और अब दोनों की एक क्यूट सी बेटी भी है जिसका नाम मालती है। दोनों की सरोगेसी के जरिए बेटी ने जन्म लिया था। खैर अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से यह कपल हमेशा खबरों में बना रहता है। अब इसी बीच निक और प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका-निक का थ्रोबैक वीडियो वायरल
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो साल 2019 का है। जब एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस की फीमेल फैन ने ऐसी हरकत की थी जिसके कारण इस बीच प्रियंका चोपड़ा को भी आना पड़ा। दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने निक की तरफ अपनी ब्रा फेंकी थी लेकिन प्रियंका ने उसे पकड़ लिया था।

कॉन्सर्ट के दौरान निक पर फैन ने फेंकी ब्रा
आपको बता दें कि, साल 2019 में निक जोनस का एक कॉन्सर्ट हुआ था और तब उनकी प्रियंका से नई-नई शादी हुई थी, और इस कॉन्सर्ट में प्रियंका के साथ-साथ निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे। लेकिन, कॉन्सर्ट जैसे ही खत्म हुआ तो निक जोनस स्टेज से उतरकर वापस जाने की तैयारी करने लगे। वहीं प्रियंका भी उनके पैरेंट्स के साथ वहां से निकल ही रहीं थी कि उनकी नजर जमीन पर एक सफेद ब्रा पर पड़ी।
प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये फनी रिएक्शन
लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस ब्रा को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की बल्कि भरी महफिल में सबके सामने वह उसे अपने कंधो पर उठाकर हंसने लगी। वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद अन्य लोग भी उन्हें देखकर दंग रह गए। तो कुछ लोग इस घटना को देखकर जोर-जोर से हंसने लगे। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2018 में हुई थी निक-प्रियंका की शादी
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। उन्होंने दो अलग-अलग रीति-रिवाज से शादी की थी। एक ईसाई रीति-रिवाजों से और दूसरी हिंदू रीति-रिवाजों से। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले भी शामिल हुए थे। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों रूसो ब्रदर्स की सीरिज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में है। जिसका एक्ट्रेस जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। दो हफ्ते पहले सीरिज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। बता दें कि, ये सीरीज 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications