फिर एकसाथ नजर आए रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा, 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों 'गल्लां गूड़ियां' गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh

Priyanka Chopra Ranveer Singh Dance Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ इन दिनों इंडिया में हैं। एक्ट्रेस नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपने ग्लैमरस अवतार से खूब सुर्खियां बटोरीं। इवेंट में सलमान खान, वरुण धवन, ऐश्वर्या राय, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की।

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस
इस लॉन्च इवेंट की इनसाइट वीडियो और फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने अपने शानदार डांस से एकबार फिर फैंस का दिल जीता। एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्लां गूड़ियां' पर जबरदस्त डांस किया। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डांस मूव्स से फैंस हुए इंप्रेस
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टेज पर अपना हुक स्टेप्स करते हुए नजर आए। दोनों को लंबे समय बाद इस तरह देख फैंस काफी खुश हो गए और लगातार वीडियो देख धड़ाधड़ कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस दोनों के बेहतरीन डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Priyanka Chopra

वायरल हो रही वीडियो
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ये रोंगटे खड़े कर देने वाला है..यही है प्रियंका चोपड़ा का असर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितनी खूबसूरती से उन्होंने डांस किया, और कैसे उन्हें अपने डांस मूव्स को याद किया वाह'। एक यूजर ने लिखा, 'वाह क्या बात है वह इतनी बड़ी हील्स में डांस कर रही हैं'। एक ने लिखा, 'रणवीर सिंह कितने प्यारे हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+