'प्रियंका चोपड़ा की नाक बहुत बेकार है', मशहूर फिल्ममेकर ने Nose का उड़ाया मजाक, कहा- इसे बदलो
Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि बॉलीवुड की एक बड़ी सीक्वल फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा बड़े पर्दे पर लौट रही हैं और इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन करने वाले हैं।
फिल्म 'कृष 4' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' की तैयारी जल्द शुरू होने जा रही है और इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड हीरोइन के रूप में नजर आएंगी। ऐसे में एक बार फिर से प्रियंका बॉलीवुड में अपना जादू चलाने के लिए तैयार नजर आ रही हैं।

फिल्म 'अंदाज' से पहले करवाई थी नाक की सर्जरी
-इसी बीच फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को फिल्म 'अंदाज' से पहले अपनी नाक ठीक करने के लिए कहा था। मिनट्स ऑफ मसाला के साथ बातचीत के दौरान, सुनील दर्शन ने बताया कि उन्हे प्रियंका चोपड़ा का लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था।
-आपको बता दें कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अलावा लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में थीं। वहीं इस फिल्म में पंकज धीर, जॉनी लीवर, माया अलघ ने सहायक भूमिकाओं में काम किया था।
सुनील दर्शन ने प्रियंका की नाक को लेकर कही ऐसी बात
-सुनील दर्शन ने इंटरव्यू में कहा- फिल्म 'अंदाज' करने से पहले, मैंने प्रियंका चोपड़ा से कहा था कि उन्हें अपनी नाक के लिए कुछ करना चाहिए। जब प्रियंका ने मेरी सलाह मानी तो उनको काफी फायदा हुआ। वह जानती थीं कि ऐसा करना जरूरी है।
-सुनील दर्शन ने कहा- प्रियंका चोपड़ा के पिता और मां बहुत अच्छे डॉक्टर थे। ये कोई समस्या नहीं थी, उन्होंने इसे तुरंत ठीक कर दिया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने बाद में बताया था कि नाक की सर्जरी साइनस की समस्या से संबंधित थी। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया था कि ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, जिससे उनकी बॉलीवुड में शुरुआत ही खराब हो गई थी।
-सुनील दर्शन ने कहा- प्रियंका चोपड़ा में कुछ खास है लेकिन वह पारंपरिक रूप से सुंदर नहीं थीं। हालांकि उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली था और उनकी आवाज भी आकर्षक थी। सुनील ने कहा- मैंने तभी भविष्यवाणी कर दी थी कि वह जरूर सफल होंगी, भले ही सबकी नजरें उनके सह-कलाकारों पर ही क्यों न हों।
'नाक की सर्जरी के बाद मुझे 'प्लास्टिक चोपड़ा' कहा जाता था'
-वहीं हावर्ड स्टर्न के रेडियो शो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कैसे नाक की सर्जरी में हुई गड़बड़ी के बाद उन्हें 'प्लास्टिक चोपड़ा' कहा जाने लगा था। उन्होंने बताया था कि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद उनकी नाक में इतना बड़ा बदलाव क्यों आया था।
-प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस सर्जरी को 'भयावह' बताया था। प्रियंका ने कहा था कि नाक की सर्जरी के बाद उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उन्होंने नाक के अंदर मौजूद पॉलीप को हटाने के लिए सर्जरी करवाई थी क्योंकि उन्हें लगा था कि ये एक सामान्य प्रक्रिया होगी पर उनके साथ इसके बाद बहुत कुछ गड़बड़ हो गया था।
साल 2003 में रिलीज हुई थी फिल्म 'अंदाज'
-आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और लारा दत्ता ने काम किया था। वहीं लारा दत्ता ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
-राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म दोस्ती और भावनाओं से भरी हुई एक त्रिकोण प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म के गानों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications