हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स' में प्रियंका का सिर्फ 8 मिनट का रोल, मां मधु चोपड़ा ने कही ये बात
मुंबई, 24 दिसंबर: हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' इस सप्ताह रिलीज हुई है। इस फिल्म का भारत के दर्शक भी इंतजार कर रहे थे। इसकी वजह ये है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी काम किया है। फिल्म में प्रियंका के काम की तारीफ हो रही है तो वहीं उनको बहुत छोटा रोल दिए जाने को लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई है। इस पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका चोपड़ा का रोल बहुत कम
प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों को ये बात अखर रही है कि द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में उनकी भूमिका बहुत सीमित है। वह मुश्किल से 8-9 मिनट के लिए पर्दे पर दिखती हैं। पहले हाफ में तो वो कुछ सेकेंड के लिए ही हैं। उनका ये 8 मिनट का रोल भी सेकेंड हाफ में है। इसको लेकर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कुछ एंटरटेनमेंट बेवसाइट ने भी नाखुशी दिखाई है।

मां बोली- रोल छोटा लेकिन अहम
प्रियंका चोपड़ा की मां, डॉ मधु चोपड़ा ने द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में उनके इस छोटे रोल करने के फैसले का बचाव किया है। मधु चोपड़ा ने प्रियंका के आठ मिनट के रोल को लेकर कहा है कि ये बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका है। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस ने भी उनकी तारीफ की है। निक ने फिल्म में प्रियंका के काम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा पूरी स्टार कास्ट अमेजिंग है। क्या शानदार फिल्म बनाई है। मुझे तुमपर गर्व है प्रियंका चोपड़ा।
Recommended Video

सती के रोल में हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' में सती की भूमिका निभाई है। जिसके लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी हो रही है। बता दें कि 'द मैट्रिक्स रिर्सेक्शन्स' इसी हफ्ते 22 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में प्रियंका के अलावा कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, नील पैट्रिक हैरिस, डेनियल बर्नहार्ट, जोनाथन ग्रॉफ जैसे कलाकारों ने काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications