मां बनने के बाद Priyanka Chopra ने इस फिल्म को लेकर लिया बड़ा फैसला, निर्माता अब तलाश रहे हैं विकल्प
मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने घर बेबी गर्ल आने की खबर शेयर कर सबको चौंका दिया था। इसी क्रम में अब खबर आ रही कि फिल्म जी ले जरा से शायद प्रियंका चोपड़ा ने दूरी बना लिया है। क्योंकि अभी वह अपना समय अपनी बेबी गर्ल को देना चाहती हैं।

फिल्म निर्माता तलाश रहे हैं विकल्प
बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका अपना वक्त और एनर्जी अपने पहले बच्चे को देना चाहती हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि निर्माता, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी अन्य विकल्प तलाश रहे हैं जो फिल्म में प्रियंका की जगह ले सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की थी पोस्ट
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 100 करोड़ की लागत से बनने जा रही फिल्म जी ले जरा का हिस्सा बनने से इनकार किया है। उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर से बात की है और फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को साइन करने का सुझाव दिया है। बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। बता दें कि खुद ही प्रियंका ने पोस्ट कर फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की थी।

फिल्म निर्माता हुए चिंतित
प्रियंका को अभी भी बधाई संदेश आ रहे हैं लेकिन इस अच्छी खबर ने आगामी फिल्म 'जी ले जरा' के निर्माताओं को थोड़ा चिंतित कर दिया है। फिल्म जी ले जरा की घोषणा पिछले साल की गई थी, जिसे रोड ट्रिप ड्रामा के रूप में जाना जाता है, यह फिल्म फरहान और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और टाइगर बेबी, जोया अख्तर और रीमा कागती की अध्यक्षता में है।












Click it and Unblock the Notifications