चलते-चलते प्रियंका चोपड़ा का बिगड़ा बैलेंस, पति निक जोनस ने हाथ पकड़कर यूं संभाला, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला 2023 इवेंट में खूब सुर्खियां बटोरीं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस गिरते-गिरते बची।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Viral Video: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। ब्लैक एंड व्हाइट के कॉबिनेशन से कपल ने खूब तारीफें बटोरी। फैशन इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का बिगड़ा बैलेंस
इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है जिसमे हाई हील्स पहने अचानक से एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ जाता है। तभी पति निक जोनस उन्हें बचाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से निक जोनस परफेक्ट पति की तारीफें बटोर रहे हैं।

पति निक जोनस ने गिरने से बचाया
इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक फैन द्वारा वीडियो शेयर की गई। यह वीडियो मेट गाला इवेंट की रात की है। इवेंट के बाद प्रियंका रेड कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक जोनस ने ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पति निक का हाथ पकड़कर चल रही हैं कि तभी हाई हील्स की वजह से उनका बैलेंस बिगड़ जाता है।

वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में निक जोनस उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं। कपल का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं कुछ फैंस निक जोनस को उनका परफेक्ट पति कह रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैं निक को थैंक्यू कहना चाहता हूं जो प्रियंका के लिए हमेशा मौजूद हैं, लविंग और केयरिंग हसबैंड हमारी देसी गर्ल निक जोनस के हाथों में है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसके पास निक है जो हमेशा उनके हर सिचुएशन में खड़े रहे हैं'।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'सीटाडेल' अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई है। जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+