प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की नई तस्वीर, इस बार कुछ नहीं छुपा, सब कुछ आया नजर

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी की नई तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लाडली का चेहरा छुपाया नहीं है। ये फोटो खूब वायरल हो रही है।

Priyanka Chopra Daughter: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनी हैं सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इन तस्वीरों में उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं देता है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। ऐसे में करीब एक साल होने को आया है, लेकिन प्रियंका ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। प्रियंका अकसर ही बेटी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन वह इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि बेटी का चेहरा नजर न आए। हर बार वह किसी न किसी ट्रिक से बेटी का चेहरा छुपा देती हैं लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा छुपाया नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में बैठा रखा है। भले ही प्रियंका ने फोटो में मालती का चेहरा नहीं ढका है, पर सेल्फी लेने के लिए कैमरे का एंगल ऐसा रखा है कि बेटी का चेहरा छुप ही गया है। फोटो में मालती की सिर्फ नाक, कान और आंखों की हल्की सी झलक नजर आ रही है।

मामा और भांजी मालती मैरी की शेयर की फोटो

मामा और भांजी मालती मैरी की शेयर की फोटो

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ अपनी इस नई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम की डीपी भी रखी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें मालती अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कैप्शन में लिखा है- ओ...माई हार्ट। प्रियंका चोपड़ा के फैंस बेटी मालती की इस नई तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। लोग प्रियंका की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रियंका चोपड़ा जोनस की इन तस्वीरों में कमेंट करते हुए लिखा है- मां और बेटी की प्यारी जोड़ी। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है- बहुत ही क्यूट। हालांकि फैंस मालती का पूरा चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा से गुजारिश की है कि जल्दी से वह मालती का चेहरा लोगों को दिखाएं।

मालती मैरी के गुलाबी होंठ देखकर फैंस हुए थे खुश

मालती मैरी के गुलाबी होंठ देखकर फैंस हुए थे खुश

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की झलक अपने फैंस को दिखाई थी। हालांकि उन्होंने अपनी बेटी का आधा चेहरा ही सोशल मीडिया पर दिखाया था, लेकिन उसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही थी। मालती मैरी के गुलाबी होंठ देखकर फैंस खुश हो गए थे।

लोगों ने कहा- पापा निक जोनस पर गई है

लोगों ने कहा- पापा निक जोनस पर गई है

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का आधा चेहरा देखने के बाद कई लोग तो कह रहे थे कि ये तो पापा निक जोनस पर गई है। अपनी लाडली बेटी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका ने बहुत ही प्यासा कैप्शन लिखा था। प्रियंका ने कैप्शन में अपनी बिटिया पर बहुत सारा प्यार लुटाया था। वह खुद ही उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गई थीं। प्रियंका ने दिल वाले इमोजी बनाते हुए लिखा था- आई मीन...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+