'कौन सा परफ्यूम लगाती हो?', भीड़ में फैन ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा पर्सनल सवाल, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में पहुंची। इस दौरान एक फैन ने परफ्यूम को लेकर सवाल किया जिसका देसी गर्ल ने जबरदस्त जवाब दिया।
Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल में वह अपने सिंगर पति निक जोनस के एक कॉन्सर्ट में नजर आईं। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जोनास ब्रदर्स ने हाल ही में लॉस एंजिल्स के डोजर्स स्टेडियम में एक इवेंट का आयोजन किया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन ने उन्हें रोककर उनके परफ्यूम के बारे में पूछा था। जिसका एक्ट्रेस ने बेहद मजेदार जवाब दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शो में आती दिख रही हैं। इस दौरान एक फीमेल फैन ने उनसे बातचीत की और पूछा, 'आपने कॉन्सर्ट के दौरान कौन सा परफ्यूम लगाया था'। इस सवाल का देसी गर्ल ने ऐसा जवाब दिया कि वह इंटरनेट पर छा गई। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 'उनके अंदर से ऐसी ही खुशबू आती है'।
फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस वीडियो में एक्ट्रेस के शानदार आउटफिट की भी फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। लोग इस प्रियंका चोपड़ा के वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिति जिंटा भी अमेरिका में जोनास ब्रदर्स के इस कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर भी की थी।
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो उन्हें आखिरी बार शो सिटाडेल में देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज 28 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार फैंस को काफी पसंद आया था। फिलहाल वह लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन अगले साल वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications