Bhojpuri Actor: कुंदन भारद्वाज की इंडो-नेपाली फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के कोच सुनील थापा की एंट्री
Bhojpuri Actor Kundan Bhardwaj News: भोजपुरी अभिनेता कुंदन भारद्वाज और नेपाली फिल्मों के सुपरस्टार पॉल शाह की आगामी फिल्म 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) हिंदी और नेपाली भाषा में बनने जा रही है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानि कि फरवरी माह से शुरू हो रही है।
कुंदन भारद्वाज की इंडो-नेपाली फ़िल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नया अपडेट कुछ ऐसा है, जो कि दर्शकों को हिला कर रख देने वाला है, जी हां फिल्म में खूंखार विलेन की एंट्री हो चुकी है। और वो विलेन कोई और नहीं बल्कि कई भाषाओं में अपने अभिनय का लौह मनवा चुके अभिनेता सुनील थापा है।

सुनील थापा ने भोजपुरी, बॉलीवुड, नेपाली और तमिल फिल्मों में अपनी शानदार उपस्थित से फिल्मों को हिट करने में अपना योगदान दिया है। वही इसके साथ एक और अभिनेता में फिल्म में एंट्री ली और वो हैं एक्टर बुद्धि तमांग। दोनों को 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) के लिए साइन कर लिया गया है।
सुनील थापा ने कहा कि मैं इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बहुत खुश हूं। 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) में मेरा किरदार बहुत ही जानदार और शानदार है। जिसे दर्शकों ने मेरे द्वारा कभी नहीं देखा होगा। फिल्म से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
किरदार को लेकर मेरा उत्साह अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। मैं जल्द से जल्द इसे करना चाहता हूं। मुझे अनुबंधित करने के लिए निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया। निदेशक केवल तमांग ने कहा कि हम इस फिल्म का निर्माण पर्यटन के उद्देश्य से कर रहे हैं।
भारत के साथ साथ नेपाल की खूबसूरत वादियों का आनंद उठाएंगे। यह पर कई खूबसूरत लोकेशन है। वही हम फिल्म की शूटिंग मुंबई, सिक्किम, दार्जिलिंग, इलम, काठमांडू सहित देश के कई स्थानों पर की जाएगी।
अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि 'मायाका रङ' ( कलर्स ऑफ लव) लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। फिल्म की शूटिंग फरवरी के आखिर में शुरू होने वाली है। मुझे खुश है कि निर्माता निर्देशक मेरे काम मे विश्वास रखते हैं और मुझे निरंतर फिल्में मिल रही है।
फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने बताया है कि कुंदन भारद्वाज, पॉल शाह और अब सुनील थापा की एंट्री से फिल्म और भी ग्रैंड हो गई है। 'मायाका रङ' (कलर्स ऑफ लव) बहुत ही बेहतरीन फिल्म होने वाली है। जिसमें दर्शकों को प्यार के रंग नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications