प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनास' रखा, जानिए क्या है इसका मतलब

वॉशिंगटन, 21 अप्रैल। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। दोनों ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है। बता दें कि प्रियंका और निक ने इसी साल सरोगेसी से एक बेटी को जन्म दिया है और दोनों खूबसूरत बेटी के माता-पिता बने। रिपोर्ट के अनुसार बेटी का जन्म 15 जनवरी को सैन डियागो स्थित अस्पताल में हुआ था। 22 जनवरी को खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी।

Recommended Video

    Priyanka Chopra-Nick Jonas की बेटी का नाम आया सामने, जानें क्या रखा | वनइंडिया हिंदी

     सरोगेसी से बच्ची का जन्म

    सरोगेसी से बच्ची का जन्म

    प्रियंका-निक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, हमे इस बात की जानकारी देते हुए जबरदस्त खुशी हो रही है कि हमने एक बेटा का सरोगेसी से स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक लोगों से निजता की मांग करते हैं क्योंकि हमे इस समय अपने परिवार पर ध्यान देना है। आप सभी लोगों का शुक्रिया। टीएमजी की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची का नाम माल्टी मैरी रखा गया है। बर्थ सर्टिफिकेट में कहा गया है कि मालती का जन्म 8 बजे रात को हुआ।

    नाम का मतलब

    नाम का मतलब

    जिस तरह से प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है उसके बाद लोग इसका मतलब तलाश रहे हैं। बता दें कि मालती शब्द संस्कृत से निकला है और इसका मलतब होता है कि फूल की खुशबू या चांद की रोशनी। मैरी लैटिन स्टेला मैरिस से निकला है, जिसका मतलब होता है कि समुंद्र का तारा। फ्रेंच में मैरी को जीसस की मां भी कहा जाता है। हाल ही में प्रियंका ने लिलि सिंह के साथ चैट शो में अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात की थी।

    क्या है बच्चे को लेकर सोच

    क्या है बच्चे को लेकर सोच

    प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बतौर नए पैरेंट मैं हमेशा इस बारे में सोचती रहती हूं, मैं कभी भी अपनी इच्छाओं को अपने बच्चे पर नहीं थोपूंगी। अपना डर, मेरा लालन-पालन उसके जीवन पर हावी नहीं होगा। मेरा हमेशा से यह मानना है कि बच्चे आपके जरिए आते हैं, आपसे नहीं। इस तरह की सोच नहीं होनी चाहिए कि ये मेरा बच्चा है, मैं इसका सबकुछ बनाऊंगी। बच्चे आपके जरिए आते हैं ताकि वह अपनी जिंदगी बना सके। इस बात की समझ ने मेरी काफी मदद की है। मेरे माता-पिता भी काफी हद तक ऐसे ही थे।

    आने वाली फिल्में

    आने वाली फिल्में

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म All Coming Back to Me है। इस फिल्म में सैम हीगन, सेनी डियोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड, सोफिया बार्कले, लीडिया वेस्ट हैं। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को अमेरिका में रिलीज होगी। पहले फिल्म का नाम टेक्स्ट फॉर यू था। यह फिल्म 2016 में आई जर्मन फिल्म SMS fur Dich पर आधारित है। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में अमेजन की टीवी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग को खत्म किया है। साथ ही वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+