Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने ट्वीट कर दी बधाई
मुंबई। आज एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित होने का मौका है क्योंकि आज भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार की सुबह इजराइल के इलियट में खत्म हुए इस प्रतियोगिता में हरनाज ने साल 2021 की ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीता है। आपको बता दें कि भारत ने आज ये तीसरी बार खिताब जीता है।

Recommended Video
वहीं हरनाज की इस सफलता पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ आम लोग भी ट्वीट कर खुशी जता रहे हैं और हरनाज को बधाई दे रहे हैं। बधाई हो हरनाज़संधू। मिस यूनिवर्स के क्लब में आपका स्वागत है। हमने इसके लिए 21 साल लंबा इंतजार किया है। आप हमें बहुत गौरवान्वित करती हैं । एक अरब सपने सच होते हैं।
The new Miss Universe is...India!!!! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/DTiOKzTHl4
— Miss Universe (@MissUniverse) December 13, 2021
And the new Miss Universe is… Miss India ✨👏🏽
Congratulations @HarnaazSandhu03 … bringing the crown home after 21 years! https://t.co/sXtZzrNct8
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 13, 2021
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कार्यक्रम का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि और नई मिस यूनिवर्स है... मिस इंडिया..बधाई हो हरनाज संधू।... 21 साल बाद ताज घर ला रहे हैं! 12 दिसंबर, 2021 को इजराइल के इलियट में यूनिवर्स डोम में हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया। वह अब 70वीं मिस यूनिवर्स हैं।
युवा मॉडल ने दुनिया भर के 79 अन्य प्रतियोगियों और विभिन्न क्षेत्रों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें उपविजेता मिस पराग्वे नादिया फरेरा और दूसरी उपविजेता मिस दक्षिण अफ्रीका लालेला मसवाने शामिल हैं। हरनाज की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है।
वो इससे पहले साल 2017 में टाइम्सफ्रेशफेस मिस चंडीगढ़ 2017 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि हरनाज साल 2019 में मिस इंडिया पंजाब भी रह चुकी हैं और उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। पंजाब के सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वालीं हरनाज इस वक्त पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पोस्ट मास्टर्स कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications