Premanand Maharaj News: बॉलीवुड के ये 8 सेलेब्स प्रेमानंद महाराज के भक्त, मिलने के लिए करते हैं घंटों इंतजार!
प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाने वाले वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत को लेकर खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वो गंभीर किडनी रोग और रोजाना की डायलिसिस से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनकी नियमित यात्रा रुक गई है। आज देशभर में अपने आध्यात्मिक विचारों और भक्ति के माध्यम से लोगों के जीवन को छू रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ अब कई बॉलीवुड सितारे, खिलाड़ी और नेता भी उनके शिष्य बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके सत्संग और प्रवचनों के वीडियो खूब वायरल होते हैं।

उनके विचारों से प्रभावित होकर कई सितारे उनकी शरण में पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अपने मन की बात रखी है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सेलेब्स के नाम बताने जा रहे हैं
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से मिलने अक्सर जाते हैं। कुछ दिनों पहले की मुलाकात के दौरान महाराज ने विराट से सीधा सवाल किया-"क्या तुम खुश हो?" विराट ने मुस्कुराते हुए 'हां' में जवाब दिया। दोनों ने महाराज के साथ लंबी बातचीत की और मिलने के बाद उनके चेहरे पर संतुष्टि और शांति साफ नजर आई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।
शिल्पा और राज कुंद्रा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी प्रेमानंद जी से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। राज कुंद्रा ने बताया कि वह कई सालों से महाराज के प्रवचन सुन रहे हैं और दो साल से सोशल मीडिया पर उनके संदेश साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराज से मिलना उनके लिए एक लंबे इंतजार का फल है।
हेमा मालिनी की दी थी राधा रानी की चुनरी का आशीर्वाद
मथुरा से सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी भी प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से महाराज से मिलने की इच्छा रखती थीं। जब उन्होंने महाराज से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा, तो महाराज ने उन्हें राधा रानी की चुनरी ओढ़ाई और 'राधे-राधे' कहकर आशीर्वाद दिया।
बादशाह, बी प्राक और मीका सिंह भी हुए भावुक
रैपर बादशाह अपने भाई के साथ महाराज से मिलने पहुंच चुके हैं। उनके भाई ने सत्य और जीवन के रिश्तों से जुड़े सवाल पूछे, जिस पर महाराज ने सरल और गहराई से भरे उत्तर दिए। गायक मीका सिंह से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी "राधा" नाम गाया है, तो उन्होंने कहा, "आज कोशिश करूंगा।" इसके बाद मीका ने प्रेमानंद जी के कहने पर 'राधा नाम' का भजन भी गाया।
गुरमीत-देबिना ने बच्चों संग लिया आशीर्वाद
टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी अपने दोनों बच्चों के साथ वृंदावन गए थे। उन्होंने अपने करियर और परिवार की सुख-शांति के लिए महाराज से आशीर्वाद मांगा।












Click it and Unblock the Notifications