46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा बनीं जुड़वां बच्चों की मां, सोशल मीडिया पर बताया बच्चों का नाम

वाशिंगटन, 18 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। जी हां, प्रीति जिंटा ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी। हालांकि अभी बच्चों की तस्वीर सामने नहीं आई है, फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही प्रीति जिंटा उन्हें दुनिया के सामने लेकर आएंगे। बता दें कि बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी।

प्रीति जिंटा ने बताया जुड़वां बच्चों का नाम

प्रीति जिंटा ने बताया जुड़वां बच्चों का नाम

मां बनने की खुशी प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट में दी, उन्होंने अपनी और पति जीन गुडइनफ की फोटो भी शेयर की। प्रीति ने लिखा, 'मैं आज आप सभी के साथ एक गुड न्यूज शेयर करना चाहती हूं, जीन और मैं बहुत खुश हैं क्योंकि हमने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत किया। हम इसके लिए ऊपरवाले के शुक्रगुजार हैं। हम आने वाली अपनी नई लाइफ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।'

सरोगेसी से बनीं मां

सरोगेसी से बनीं मां

प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार।' आपको बता दें कि एक्ट्रेस के जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का जन्म सरोगेसी से हुआ है। शादी के करीब 4 साल बाद 46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा अब दो बच्चों की मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर प्रीति और उनके पति को माता-पिता बनने के लिए ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं।

बॉलीवुड-क्रिकेट जगत से मिले बधाई संदेश

बॉलीवुड-क्रिकेट जगत से मिले बधाई संदेश

बॉलीवुड हो या खेल जगत हर क्षेत्र से सेलेब्स प्रीति की गुड न्यूज पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। नरगिस फाखरी, रकुल प्रीत समेत कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रसेस कपल के लिए कमेंट किया। वहीं क्रिकेट जगत से जुड़ी होने के चलते कई खिलाड़ी भी प्रीति को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा आईपीएल की टीम किग्स इलेवन पंजाब की मालकिन हैं। प्रीति जिंटा की गिनता बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है।

क्या करते हैं प्रीति के पति?

क्या करते हैं प्रीति के पति?

फैंस को अब प्रीति के बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि फिलहाल प्रीति फिल्मों से दूर हैं और शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि आईपीएल सीजन के दौरान वह भारत आ जाती हैं। मॉडलिंग और ऐड फिल्म करने के बाद प्रीति ने मणिरत्नम की 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की ठगी: सुकेश के संपर्क में थी कई बॉलीवुड हस्तियां, 5 सेलेब्रिटी पुलिस के रडार पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+