प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ की हुई ऐसी हालत, वीडिया में छलका दर्द, कहा- मेरे लिए ये अब मुश्किल हो रहा है....
Dipika Kakar Video: टीवी के फेमस शो 'ससुराल सिमर का' की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं दीपिका कक्कड़ इस समय प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इस दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी डिलीवरी की डेट पास आ रही है। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ यूट्यूब पर व्लॉग पोस्ट करती रहती हैं और अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट्स अपने फैंस को देती रहती हैं। अब तक तो उनकी प्रेग्नेंसी पीरियड में सब सही चल रहा था लेकिन अब नए वीडियो में दीपिका ने अपनी हालत और दर्द लोगों को बयां किया है।
दीपिका कक्कड़ को हो रही है तकलीफ
अब से पहले वीडियोज में दीपिका ने लोगों को बताया था कि वह इस पल को खूब इन्जॉय कर रही थीं। टाइम से वर्कआउट कर रही थीं और अपने खाने-पीने का भी सही से ख्याल रख रही थीं। लेकिन अब एक नए वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि थर्ड ट्राइमेस्टर में उन्हें बहुत ज्यादा तकलीफ हो रही है। वह बिल्कुल भी सो नहीं पा रही हैं।

वीडियो शेयर कर दीपिका ने बताई परेशानी
दीपिका कक्कड़ ने अपने नए वीडियो में लोगों को बताया है कि वह कई तरह की परेशानियों से गुजर रही हैं। वह इस समय सही से सो नहीं पा रही हैं और उन्हें इसके चलते बहुत ज्यादा थकावट भी महसूस हो रही है। दीपिका ने वीडियो में आगे बताया है कि अब उनकी मम्मी भी उनका ख्याल रखने के लिए मुंबई शिफ्ट हो रही हैं और इस बात से वह काफी खुश हैं।
दीपिका ने कहा- मेरी मां मुंबई शिफ्ट हो रही हैं
दीपिका कक्कड़ ने नए वीडियो में कहा- मम्मी भी धीरे-धीरे मुंबई में सेटल हो रही हैं, ताकि मेरी कुछ मदद हो सके। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि उन्होंने मेरे लिए ये फैसला लिया है। अम्मी और मम्मी यहां मेरे करीब रहेंगी। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दिनों में मुझे इन लोगों की सबसे ज्यादा जरूरत है। मम्मी मेरी देखभाल कर सकती हैं। उन्होंने आगे कहा- मुझे पता है कि मेरा परिवार मेरे पास है। इस समय उनका घर अभी भी सेट हो रहा है, धीरे-धीरे हम उनके लिए भी चीजें सही कर देंगे।
रातभर सो नहीं पा रही हैं दीपिका कक्कड़
दीपिका ने बताया कि उन्हें अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में सोने के लिए बहुत परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में दीपिका ने कहा- मैं इस अजीब चीज से गुजर रही हूं। खासकर अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में। पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे ये समस्या थी, लेकिन अब ये मेरे लिए और भी मुश्किल हो गया है। मैं अब बिल्कुल नहीं सो पा रही हूं। उन्होंने आगे कहा- रातभर मुझे नींद नहीं आती है। मैं सुबह 5 बजे के आसपास सो पाती हूं और फिर मैं शोएब के लिए सुबह 7 बजे उठती हूं और मुझे काफी ज्यादा भूख लगने लगती है। मैं बिना चीनी वाली चाय पीती हूं और फिर मैं सुबह 11 बजे सो जाती हूं और अपनी नींद पूरी करती हूं।
'बच्चा रातभर पेट में किक मारता है'
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा- जब मैं नींद में थोड़ा हिलती हूं तो बच्चा मुझे किक करता है और याद दिलाता है कि मैं अंदर हूं, मुझे धक्का मत दो। इसलिए मैं इस फेज को इन्जॉय कर रही हूं। मैं अपने नए घर, हमारा बच्चा और हमारे लिए जो कुछ भी नया हो रहा है, उसके साथ नए बदलाव का एक्सपीरियंस करने का अब और इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं इन सभी बदलावों से बहुत खुश हूं।










Click it and Unblock the Notifications